CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किसान आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च के बाद करेगा मामले की सुनवाई

किसान आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च के बाद करेगा मामले की सुनवाई

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी नई दिल्ली: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 19 मार्च तक के लिए टाल दी है. यह फैसला केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हुई दो दौर की बातचीत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने बताया कि सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की बातचीत 19 मार्च को होनी है, जिसके बाद ही मामले पर आगे विचार किया जा सकता है. पीठ ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के सम्बन्ध में पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करने वाली याचिकाओं समेत सभी मामलों को 19 मार्च के बाद सूचीबद्ध करने का आदेश दिया.

पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने अदालत को बताया कि राज्य के दो मंत्रियों ने किसानों के साथ हुई बैठकों में भाग लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों की शिकायतों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के काम की सराहना की और इसकी अंतरिम रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया. पीठ ने रिपोर्ट को फिलहाल अपने पास रखने के साथ ही समिति के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नवाब सिंह, और अन्य सदस्यों के लिए पारिश्रमिक निर्धारित करने का भी फैसला किया.

उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने सितंबर 2024 में इस समिति का गठन किया था.इससे पहले 22 जनवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की याचिका को स्थगित कर दिया था, क्योंकि अदालत ने पाया कि भूख हड़ताल पर बैठे दल्लेवाल अपना उपवास तोड़े बिना ही उपचार करा रहे थे. अदालत ने यह भी उल्लेख किया था कि केंद्र के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की है और 14 फरवरी को चंडीगढ़ में एक और बैठक आयोजित की जाएगी.15 जनवरी को, शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार से दल्लेवाल के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी, जो संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) (गैर-राजनीतिक) के संयोजक हैं और उन्होंने 26 नवंबर, 2024 को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी.

दल्लेवाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली चिकित्सा सहायता से इनकार करने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था.किसानों की मांगSKM और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने उनके दिल्ली कूच को रोक दिया था. आंदोलनकारी किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी, पुलिसिया कार्रवाई में मारे गए किसानों के परिवारों के लिए मुआवजा और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं.

Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में
Big Break : जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द 🟠 बच्चों और शिक्षकों को आना होगा स्कूल 🟢 इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
Republic Day CM Flag Hoisting: गणतंत्र दिवस पर जिले में पहली बार सीएम साय फहराएंगे तिरंगा
उत्तराखंड में मदरसों के सिलेबस में बड़ा बदलाव, ऑपरेशन सिंदूर किया गया शामिल
ट्रंप की धमकी से भारत पर संकट! 25% टैरिफ और रूस से तेल पर सजा? ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी

सीजी भास्कर, 22 मई। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर…

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Punjab: भगवंत मान का विरोध बेअसर, BBMB का बड़ा फैसला, हरियाणा को मिले 4500 क्यूसेक पानी 

03/05/2025
राजनीतिराज्य

तुर्किए को केरल सरकार की मदद का पुराना मुद्दा उठाकर शशि थरूर ने कई निशाने साधे हैं

28/05/2025
Knee Replacement Surgery
ट्रेंडिंगदेश-दुनियास्वास्थ्य

Knee Replacement Surgery : घुटनों का ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 5 ज़रूरी बातें, वरना पछताना पड़ सकता है

26/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने पर 7-7 साल का सश्रम कारावास

17/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?