CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई नहीं होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट को ASI ने सौंपी रिपोर्ट

संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई नहीं होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट को ASI ने सौंपी रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी प्रयागराज: संभल की शाही जामा मस्जिद की साफ सफाई की अनुमति हाईकोर्ट ने दी है. हालांकि रंगाई-पुताई नहीं की जाएगी. ASI ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मस्जिद की रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है.

मुस्लिम पक्ष ने ASI रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा है. अब सुनवाई 4 मार्च को होगी.बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे लेकर 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने ASI को उसी दिन सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने कमेटी गठित करते हुए एएसआई से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट मांगी थी. जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की 3 सदस्यीय टीम शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए पहुंची थी.

न्यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं. शुक्रवार 28 फरवरी को भारतीय पुरातत्व विभाग ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट अदालत में पेश की. जिसके बाद हाईकोर्ट ने ASI की सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर मस्जिद की रंगाई-पुताई से इनकार करते हुए कहा कि मस्जिद में नए सिरे से पेंटिंग कराई जाने की कोई जरूरत नहीं है. कोर्ट के आदेश के बाद मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है.इस मामले में शाही जामा मस्जिद के सचिव मसूद फारूखी ने बताया कि जो भी आदेश है, वो हमें देखने को नहीं मिला है. जब आदेश मिल जाएगा तो उसका पालन किया जाएगा.

कहा कि ASI की रिपोर्ट अभी हमें देखने को नहीं मिली है. क्या रिपोर्ट है, आदेश देख कर ही बता सकते हैं. बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन एवं एएसआई से रमजान का महीना शुरू होने से पहले की अनुमति मांगी थी. इसके बाद बीती 25 फरवरी को जामा मस्जिद हाईकोर्ट चली गई थी.जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि ये पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया. इसे लेकर 19 नवंबर 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर हुई. उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद के अंदर सर्वे करने का आदेश दिया. कोर्ट ने रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया. उसी दिन शाम को चार बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंच गई.

2 घंटे सर्वे किया. हालांकि, उस दिन सर्वे पूरा नहीं हुआ. इसके बाद 24 नवंबर को सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंची. दोपहर में मस्जिद के अंदर सर्वे हो रहा था. इसी दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए. भीड़ ने पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके. इसके बाद हिंसा भड़क गई. इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई.

9वीं के छात्र का था 8वीं की छात्रा से अफेयर, दूसरा लड़का भी करता था उसी को पसंद… फिर शुरू हुआ खूनी खेल
हसबैंड त्याग सकती हूं, Insta-फेसबुक नहीं… जिद पर अड़ी पत्नी, बोली- तोड़ दूंगी रिश्ता; क्या है मामला
पॉश सोसाइटी में बवाल… बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दबंगों का हमला, महिलाओं-बुजुर्गों से की अभद्रता
बोनट पर लटक कर मौत से जंग लड़ता रहा शख्स, ड्राइवर ने की कुचलने की कोशिश
है.Trade War: छिड़ गया ट्रेड वॉर… अब चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ, 25 US कंपनियां भी बैन!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

House Theft
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

धमतरी जिले में House Theft का मामला सामने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?