सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में पिता ने अपने ही 35 वर्षीय बेटे रावेंद्र मरावी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। (CG Crime News)
जानकारी के मुताबिक, रावेंद्र शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। बेटे के लगातार झगड़ों से परेशान होकर पिता दिलहरण मरावी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बेटे की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पिता खुद मुलमुला थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। (CG Crime News)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


