CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नियम के खिलाफ MBBS पीजी में दे दी सीट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की पूरी प्रक्रिया

नियम के खिलाफ MBBS पीजी में दे दी सीट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की पूरी प्रक्रिया

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS पीजी एडमिशन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में महाधिवक्ता ने गड़बड़ी स्वीकार की थी, जिस पर कोर्ट ने स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग पर रोक लगा दी थी।

अब हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आदेश जारी करते हुए नए सिरे से दोबारा काउंसलिंग (री-काउंसलिंग) कराने कहा है। इस फैसले से सभी प्रभावित छात्रों को लाभ मिलेगा।3 साल की सेवा पूरी करने के नियमों को किया दरकिनार दरअसल, एडमिशन की प्रक्रिया में 3 साल की सेवा पूरी करने के नियमों को दरकिनार कर दिया गया है, जिसके खिलाफ डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी राजशेखर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।नियम के खिलाफ MBBS पीजी में दे दी सीट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की पूरी प्रक्रियाअयोग्य उम्मीदवारों को भी पात्र मान लिया गयायाचिका में बताया गया है कि मेडिकल पीजी में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसिलिंग के दौरान अपात्र उम्मीदवारों को गलत तरीके से सेवारत श्रेणी का लाभ दिया गया।

अधिकारियों ने सेवा अवधि की गणना कटऑफ तारीख से आगे बढ़ा दी है, जिससे अयोग्य उम्मीदवारों को भी पात्र मान लिया गया है।हाईकोर्ट ने स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग पर लगाई थी रोकहाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पिछली सुनवाई के दौरान पाया कि एक निजी उम्मीदवार को कटआफ डेट के बाद सीट आवंटित की गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने भी कोर्ट के सामने शिकायत को सही माना था, जिसके बाद कोर्ट ने स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग पर रोक लगा दी थी।

विभाग के अफसरों ने आपत्ति को किया नजरअंदाजपिछली सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने गड़बड़ी की शिकायत विभाग के अफसरों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों ने एक निजी उम्मीदवार को सेवारत श्रेणी में प्रमाणित किया है। जांच में पता चला कि सेवा अवधि की गणना 31 जनवरी 2024 के बाद तक बढ़ा दी गई।याचिकाकर्ताओं ने कहा कि अगर कटऑफ तारीख का पालन किया जाता, तो वह उम्मीदवार पात्र नहीं होता।

याचिका में कहा गया है कि इस तरह की गड़बड़ियों से योग्य और अनुभवी चिकित्सक पीजी में एडमिशन से वंचित हो गए।हाईकोर्ट ने पाया कि निजी उम्मीदवार को कटऑफ तारीख के बाद सीट आवंटित की गई। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने काउंसिलिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।अब प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करने आदेश दिया

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ताओं के तर्कों के साथ ही शासन के जवाब को भी सुना। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि नए सिरे से पूरी प्रक्रिया संचालित करें।

Raigarh Pakistan Zindabad Case : नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने शिकायत वापस लेकर कहा- वीडियो मजाक में बनाया था
Raipur Excise Scam Niranjan Das Arrest: पूर्व आबकारी आयुक्त गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग सेंट्रल जेल सहित छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में क्विक रिएक्शन टीम गठित, कैदियों की विभिन्न अपराधिक गैंग से संबद्धता एवं हिस्ट्री पर रखी जा रही नजर
डिप्टी CM अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
CG Teacher Transfer : शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, 400 नाम कटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?