CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG NEWS : सावधान… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब किया ये काम तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा!

CG NEWS : सावधान… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब किया ये काम तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा!

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share
CG NEWS
CG NEWS

सीजी भास्कर, 28 फरवरी : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ (CG NEWS) विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने और भंडारे आयोजित करने की प्रवृत्तियों को रोकने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।

बैठक (CG NEWS) में स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

बैठक (CG NEWS) में यह स्पष्ट किया गया कि सड़कें केवल यातायात के लिए हैं, न कि निजी आयोजनों के लिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां और अन्य किसी भी प्रकार के निजी कार्यक्रमों को सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एसओपी तैयार करने का निर्देश भी दिया।

(CG NEWS) मुख्य सचिव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में ऐसी घटनाएँ पुनः होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस मामले में कड़ी निगरानी रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) का गठन किया जाए, जो ऐसी घटनाओं पर नज़र रखेगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

मुख्य सचिव (CG NEWS) ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर और बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..
Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत
Govardhan Puja 2025 Chhattisgarh : गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना
Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर
Baloda Bazar Sampark Kendra Action : ‘संपर्क केंद्र’ की शिकायत पर दिव्यांग शिक्षक को मिला 7 साल से रुका 62,250 का वाहन भत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खेती की चुनौती…

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?