CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भगवान भरोसे हिमाचल प्रदेश! पैसों के लिए मंदिरों की चौखट पर पहुंची सुक्खू सरकार

भगवान भरोसे हिमाचल प्रदेश! पैसों के लिए मंदिरों की चौखट पर पहुंची सुक्खू सरकार

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी हिमाचल प्रदेश की स्थिति भगवान भरोसे है. आर्थिक संकट से उबरने के लिए सुक्खू सरकार ने मंदिरों से पैसा मांगा है. हिमाचल सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ और ‘सुखाश्रय योजना’ के लिए मंदिरों को मिलने वाले चढ़ावे से धन की मांग की है. इस बाबत सीएम सुक्खू ने राज्य सरकार के अंडर आने वाले सभी मंदिरों और उनको संभाल रहे स्थानीय डीसी को पत्र लिखा है और चढ़ावे के पैसे में से इन दो सरकारी योजनाओं के लिए पैसे देने का आग्रह किया है.

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि उसके पास सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन तक देने के पैसे नहीं हैं. कर्ज का बोझ इतना है कि उन्हें शौचालय टैक्स लागू करना पड़ा है. कुछ समय पहले कोर्ट ने हिमाचल भवन को जब्त करने का आदेश दिया था क्योंकि सरकार एक बिजली कंपनी को 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर पाई थी.

सीएम सुक्खू खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं की हिमाचल प्रदेश का पूरा खजाना खाली है. प्रदेश में लोगों को सैलरी और पेंशन में देरी हो रही है.विशाल कर्ज के बोझ तले हिमाचल प्रदेशसूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल विशाल कर्ज के बोझ तले दब गया है.

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का कर्ज 2018 में 47,906 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 76,651 करोड़ रुपये हो गया था और 2024 तक यह आंकड़ा 86,589 करोड़ रुपये हो गया था. कर्ज की रफ्तार 1 लाख करोड़ से ज्यादा के आसपास पहुंच गई है.दरअसल, हिमाचल में कर्ज की स्थिति हमेशा से थी, लेकिन अलग-अलग सरकारें इसे अलग-अलग तरीके से मैनेज करती थीं. सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस की सोची समझी 10 गारंटियों ने हिमाचल को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया.

देरी से वेतन, अधूरे वादे..बावजूद स्थिति गंभीरसाल 2022 में कांग्रेस ने अपने पहले साल में 1 लाख नौकरियां और पांच साल में 5 लाख नौकरियां पैदा करने का वादा किया था. इसके साथ ही महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपये, हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लागू करने का वादा किया था. हालांकि, इनमें से कोई भी वादा पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है.इसके साथ ही पिछले कार्यकाल में दी जाने वाली सब्सिडी भी बंद कर दी गई है. इसके बावजूद भी स्थिति गंभीर है.

सीएम सुक्खू ने प्रदेश में आर्थिक संकट के लिए बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली नीतियों, जैसे फ्री पानी और बिजली प्रदान करने से राज्य के खजाने पर 1080 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ बढ़ गया.जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमलाहिमाचल प्रदेश के मंदिरों में चढ़ने वाला पैसा सरकारी स्कीमों में आर्थिक सहायता के तौर पर मांगे जाने को लेकर बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार एक तरफ सनातन धर्म का विरोध करती है, हिंदू विरोधी बयान देती रहती और दूसरी तरफ मंदिरों से पैसा लेकर सरकार की फ्लैगशिप योजना चलाना चाह रही है.

सरकार द्वारा मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है, अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी पैसा सरकार को भेजा जाए. भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है. मंदिर और ट्रस्ट के लोगों के साथ आम जनता को भी सरकार के इस फैसले का विरोध करना चाहिए.

Ranchi Jewellery Fraud : रांची में ‘संकट’ का डर दिखाकर 15 लाख के गहने ले उड़े ठग, महिलाएँ ऐसे जाल में कैसे फँस रही हैं?
यह मोबाइल एप्प हमें आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, जन व पशु हानि रोकने में मिलेगी मदद, जानिए कैसे और कहां से लोड करें..!
Javed Akhtar Controversy: 55 साल में अवॉर्ड्स की बारिश, लेकिन विवादों से भी रहा गहरा नाता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब छात्रों को नहीं होगी परेशानी! ASAPP ने शुरू किया ‘मिशन एडमिशन हेल्प’
सहायक शिक्षकों की परीक्षा के बीच काउंसलिंग, संघ ने मांगा समय; सांसद से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?