CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

By Newsdesk Admin
14/11/2026
Share
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

सीजी भास्कर, रायगढ़, 14 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas 2026) का राज्यस्तरीय आयोजन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में होगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, बलिदान और अधिकारों के संघर्ष को याद किया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से जनजातीय परिवारों के लिए आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकारों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी।

Contents
  • जनजातीय नायकों के योगदान को किया जाएगा याद
  • 7.89 लाख परिवारों को मिले पक्के मकान
  • शिक्षा और छात्रवृत्ति पर भी जोर
  • लाखों परिवारों को मिले वन अधिकार

यह भी पढ़ें : Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

जनजातीय नायकों के योगदान को किया जाएगा याद

‘धरती आबा’ के नाम से प्रसिद्ध भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को हर साल जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के साथ छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया जाएगा। इनमें शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा मांझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए नई पीढ़ी को जनजातीय समाज के इतिहास और संघर्ष से परिचित कराने का प्रयास भी होगा।

यह भी पढ़ें :  Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

7.89 लाख परिवारों को मिले पक्के मकान

जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day Chhattisgarh) के अवसर पर प्रदेश में जनजातीय परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की उपलब्धियां भी सामने रखी जाएंगी। जारी विवरण के अनुसार, महतारी वंदन योजना से 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचा है। वहीं, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान यानी पीएम-जनमन के तहत 1,544 गांवों के 56,569 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

शिक्षा और छात्रवृत्ति पर भी जोर

जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और 14 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 34 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। नई दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास की क्षमता भी 50 सीट से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। इससे प्रदेश के जनजातीय युवाओं को राजधानी में रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से भी हजारों जनजातीय महिलाओं और बेटियों को लाभ मिला है। पशुधन विकास योजनाओं का लाभ हजारों जनजातीय पशुपालकों तक पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें :  Indian Railway News : शादी के सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें प्रभावित गाड़ियों की लिस्ट

लाखों परिवारों को मिले वन अधिकार

जनजातीय समाज की आजीविका और पारंपरिक अधिकारों से जुड़े वन अधिकार कानून के तहत भी छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 4,412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र दिए गए हैं।

इन अधिकारों के माध्यम से वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों और समुदायों को उनके परंपरागत अधिकारों की मान्यता मिली है। जनजातीय विरासत और इतिहास को संरक्षित करने के लिए नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और डिजिटल संग्रहालय भी विकसित किया गया है। धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होने वाला जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas Chhattisgarh) का आयोजन जनजातीय नायकों के सम्मान के साथ प्रदेश में चल रही योजनाओं और उपलब्धियों को साझा करने का अवसर बनेगा।

यह भी पढ़ें : Raipur Dental College : रायपुर डेंटल कॉलेज में 22 साल से भर्ती का इंतजार! 29 पद खाली, नेता प्रतिपक्ष ने CM को लिखा पत्र

Ambikapur Dog Vaccination : नगर निगम ने आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन किया आरंभ, नसबंदी की भी तैयारी
विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे
छत्तीसगढ़ में मतांतरण का बड़ा खेल… एक साल में ढाई गुना हुए केस, पिछली सरकार में कम हुआ एक्शन
Former DGP Vishwaranjan Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस महकमे में शोक
Railway Overbridge Construction  : डिप्टी CM के निरीक्षण के बाद एक्शन, 69 करोड़ के ओवरब्रिज प्रोजेक्ट में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव…

Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस
Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर…

Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद
Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान…

Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement 2026)…

Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र
Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?