CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 13 साल पहले टूटी थी सगाई, अब नंबर ब्लॉक करने पर भड़की महिला, एक्स मंगेतर पर कार चढ़ाई, फिर मारा चाकू!

13 साल पहले टूटी थी सगाई, अब नंबर ब्लॉक करने पर भड़की महिला, एक्स मंगेतर पर कार चढ़ाई, फिर मारा चाकू!

By Newsdesk Admin 01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने 13 साल बाद अपने पूर्व मंगेतर को कार से टक्कर मार दी और उस पर चाकू से भी हमला किया. दरअसल, 13 वर्ष पहले महिला की सगाई टूट गई थी, जिसकी वजह से वह युवक से रंजिश रख रही थी. महिला ने युवक पर हमला कर कहा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे और मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया है? इसके बाद महिला ने उसके पेट, कमर और पीठ पर चाकू से तीन बार वार किया. इस दौरान जैसे-तैसे युवक जान बचाकर भाग निकला.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 फरवरी की सुबह हुई. यहां जय नाम का युवक अपनी टू-व्हीलर से कहीं जा रहा था. उसी दौरान अचानक रिंकी नाम की महिला ने अपनी कार से जय को टक्कर मार दी. इसके बाद वह गुस्से में युवक से पूछने लगी कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा, मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया, इसी के साथ महिला ने चाकू से युवक पर अटैक कर दिया.

चाकू के वार से घायल जय जान बचाकर दौड़ा. एक वाहन से लिफ्ट लेकर घटनास्थल से भाग निकला. इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस का कहना है कि जय अहमदाबाद के शेला इलाके का रहने वाला है. 13 साल पहले उसकी सगाई रिंकी से हुई थी. इसके बाद कुछ पारिवारिक विवादों के चलते सगाई टूट गईं. बाद में साल 2016 में जय ने किसी और लड़की से शादी कर ली. उधर रिंकी की भी शादी हो गई.

बीते साल अचानक रिंकी ने जय को फोन किया और कहा कि अगर उनकी शादी हुई होती तो अच्छा होता. इसके बाद उसने बातचीत शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जय ने इनकार कर दिया. इसके बावजूद रिंकी लगातार उसे कॉल करती रही. कुछ समय बाद उसने जय को बताया कि उसके पति को उनके फोन कॉल्स के बारे में पता चल गया है. इसके बाद जय ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और फोन उठाना बंद कर दिया.

नंबर ब्लॉक करने से नाराज रिंकी ने 25 फरवरी की सुबह जय पर हमला कर दिया. पहले उसने कार से टक्कर मारी और फिर चाकू निकालकर तीन बार वार किया. जय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

You Might Also Like

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

Newsdesk Admin 01/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pet Dog Attack Jagdalpur: बृजराज नगर में पालतू कुत्ते का अचानक हमला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Pet Dog Attack Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के Jagdalpur…

School Education Budget 2026: 22,466 करोड़ का शिक्षा बजट पास, पहली कक्षा से योग-वैदिक गणित और आखिरी पीरियड में खेल अनिवार्य

School Education Budget 2026 : राज्य विधानसभा में…

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Vinod Tiwari Arrest Case : प्रधानमंत्री Narendra Modi…

Opium Smuggling Network: झारखंड से जुड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, सरहदी गांवों में कराई जा रही थी अवैध खेती

Opium Smuggling Network : छत्तीसगढ़ के उत्तरी सरहदी…

Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन

Gaudham Yojana Controversy : छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?