सीजी भास्कर, मनेंद्रगढ़, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रजनन दर (Chhattisgarh Fertility Rate) राष्ट्रीय औसत से नीचे पहुंच गई है। प्रदेश में यह दर घटकर 1.8 रह गई है, जबकि देश का औसत 2.2 बताया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचनी चाहिए। परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर मंत्री ने यह भी कहा कि अब तीन से चार बच्चे होने में भी कोई परेशानी नहीं है।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील
राष्ट्रीय औसत से नीचे पहुंची प्रजनन दर
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, देश की फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। इस अंतर को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर में सुधार होना चाहिए। उनकी इच्छा है कि छत्तीसगढ़ की दर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी
तीन-चार बच्चे होने पर क्या बोले मंत्री
परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अब तीन से चार बच्चे होने में भी कोई परेशानी नहीं है। उनका यह बयान प्रदेश में घटती प्रजनन दर को लेकर चर्चा के बीच आया है। मंत्री के बयान (Chhattisgarh Fertility Rate) ने परिवार के आकार और बच्चों की संख्या को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें : Raipur MG Road Chaupati : रात 1 बजे के बाद नहीं लगेगी चौपाटी! ठेले-टेबल से पार्किंग तक नए नियम लागू
नसबंदी पर सरकार का रुख
नसबंदी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराने आता है, तो यह उसका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नसबंदी का निर्णय व्यक्ति की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ 1st Test : 15mm घास वाली पिच पर होगा भारत का इम्तिहान, वेलिंगटन में तेज गेंदबाज मचा सकते हैं कहर
प्रजनन दर बढ़ाने की जताई इच्छा
मंत्री ने प्रदेश की प्रजनन दर को राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल उनके बयान के बाद छत्तीसगढ़ में घटती प्रजनन दर और परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश की मौजूदा दर 1.8 होने की बात स्वास्थ्य मंत्री ने कही है ।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र



