CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरकारी अस्पताल में सनसनीखेज मामला… डिलीवरी के बाद महिलाओं ने खोई याददाश्त, डॉक्टर भी हैरान

सरकारी अस्पताल में सनसनीखेज मामला… डिलीवरी के बाद महिलाओं ने खोई याददाश्त, डॉक्टर भी हैरान

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार को सीजेरियन से प्रसव के बाद पांच महिलाओं ने अपनी याददाश्त खो दी है. ये महिलाएं अपने करीबी परिजनों और परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पा रही हैं. इस घटना से हॉस्पिटल के चिकित्सक भी स्तब्ध हैं. सभी प्रभावित महिलाओं को आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गहन जांच और इलाज में जुटी है.

मामला गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के गायनी वार्ड का है. शुक्रवार को यहां पांच महिलाओं का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन काफी समय तक वे होश में नहीं आईं. परिजनों ने जब यह देखा तो चिंता बढ़ गई. वार्ड में मौजूद डॉक्टरों से बात करने के बाद कुछ देर में महिलाओं को होश आया, लेकिन वे अपने परिजनों को पहचान नहीं पाईं. यह देखकर परिजन घबरा गए और हॉस्पिटल प्रबंधन को तुरंत सूचना दी गई. खबर फैलते ही हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया.

तत्काल कार्रवाई और जांच शुरू
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा तुरंत डॉक्टरों की टीम के साथ गायनी वार्ड पहुंचे और महिलाओं की स्थिति का जायजा लिया. सभी पांच महिलाओं को एहतियातन आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी और इलाज में जुटे हैं. डॉ. मिश्रा ने बताया कि तीन महिलाओं की हालत अब स्थिर है, जबकि दो की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

प्रभावित महिलाओं के परिजनों में चिंता के साथ-साथ नाराजगी भी है. ताहिद अली और अंबुज गुप्ता ने बताया, “हमारे मरीज ऑपरेशन के बाद से किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं. डॉक्टर इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पा रहे कि वे कब तक ठीक होंगी.” परिजनों का कहना है कि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई.

दवाओं की जांच के साथ इलाज जारी
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा, “ऑपरेशन के बाद महिलाओं के याददाश्त खोने की समस्या सामने आई है. हम गहन जांच कर रहे हैं कि यह स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हुई. ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई दवाओं और उनके डोज की भी जाँच की जा रही है. फिलहाल महिलाओं की हालत स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है.” उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की तह तक जाकर कारणों का पता लगाया जाएगा.

मेडिकल क्षेत्र में चर्चा का विषय
यह घटना न केवल हॉस्पिटल बल्कि मेडिकल क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बन गई है. विशेषज्ञ इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या यह स्थिति एनेस्थीसिया या किसी अन्य दवा के दुष्प्रभाव से जुड़ी हो सकती है. प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अब पुलिस वाले भी सायबर ठगों के निशाने पर, थाना में बैठे टीआई को आठवीं बार दिखाया “Digital Arrest” का भूत, अफसर बन गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश की सौजन्य मुलाकात, हुई सार्थक चर्चा
असम के धुबरी जिले में तनाव, CM ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर
‘500-500 के 11 नोट दे…’ पुलिस वालों को इंकार किया तो ड्राइवर की फोड़ दी आंख, DCP ने 11 पुलिसकर्मियों को किया SUSPEND
महिला यात्री से अशोभनीय हरकत, ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में गाड़ी रोककर किया इशारा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?