CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 सालों का रिकॉर्ड, IMD की भविष्यवाणी क्यों डरा रही, पढ़ें हर बात

फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 सालों का रिकॉर्ड, IMD की भविष्यवाणी क्यों डरा रही, पढ़ें हर बात

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

मौसम अजब-गजब आंख मिचौली खेल रहा है. सर्दी के मौसम में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी आ गई. फरवरी महीने में गर्मी ने पिछले 125 सालों का रिकॉर्ड (February Hottest In 125 Years) तोड़ दिया है. ये तो सिर्फ ट्रेलर था पिक्चर तो अभी बाकी है. मई-जून तो आने दीजिए गर्मी तो अभी और रुलाएगी. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी. 1901 के बाद जब से देश में मौसम का रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई, उसके बाद फरवरी 2025 देश में सबसे गर्म दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मार्च से मई तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है. इस दौरान लू चलने का भी अनुमान है.

वहीं जनवरी 2025 का महीना साल 1901 के बाद तीसरा सबसे गर्म रहा.  इससे पहले, 1901 के रिकॉर्ड में 2024 को सबसे गर्म साल घोषित किया गया था. सर्दी के मौसम में आई गर्मी और मार्च में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान किसानों के लिए परेशानी भरा है. इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है. वहीं सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान भी किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. 

देश में ऐसी गर्मी कभी नहीं देखी!

देश में हाल के महीनों में गर्मी की स्थिति जैसी रही वैसी पहले कभी नहीं देखी गई. फरवरी में इतनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी. पिछले 8 महीनों में से 5 महीनों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर रहा. जिन राज्यों में बुआई देरी से हुई, गर्मी की वजह से वहां पर उत्पादन में कमी देखी गई है. 

गर्मी को लेकर IMD की चेतावनी सुनिए

IMD के सीनियर वैज्ञानिक डीएस पाई ने  मार्च से मई तक यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल,राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, एमपी, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है.  उन्होंने कहा कि मार्च में प्रायद्वीपीय भारत के कुछ सुदूर दक्षिणी भागों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. IMD के सीनियर वैज्ञानिक ने दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. 

गेहूं की सफल पर गर्मी का क्या होगा असर?

मार्च का अधिक गर्म रहने का अनुमान इसलिए लगाया गया है क्योंकि देश में 1901 के बाद सबसे गर्म फरवरी रही. इस दौरान औसत तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 20.70 डिग्री से 1.34 डिग्री अधिक था. रबी फसल पर गर्म मौसम के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर IMD के सीनियर वैज्ञानिक ने कहा कि कृषि मंत्रालय के विशेषज्ञों के साथ उनकी चर्चा के मुताबिक,  देश में उगाए जाने वाले लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की किस्म गर्मी प्रतिरोधी है. 

लव स्टोरी : नाबालिग प्रेमी संग भागी 28 साल की महिला, बालिग होते ही घर लौटा – मां बोली “बहू तो बनेगी मगर…”
‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान
Bhilai Big Breaking 🛑 देखिए 2-2 विडियो 🔵 सात घंटे से डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक शाम को उतरा 🛑 पुलिस से बचने टावर पर जा बैठा
बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को RERA का नोटिस 🛑 15 दिन के भीतर दें जवाब, वरना होगी FIR
CG News : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती ठाकुर ने रायपुर में अधिकारियों की ली बैठक, महतारी वंदन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की हुई समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम भी…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से…

Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास
Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा…

Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति
Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति

वीडियो विवाद (Rahul Gandhi Indore Video Controversy) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?