सीजी भास्कर, 20 नवंबर| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Mother) की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं।

कार्यक्रम के दौरान मिली निधन की सूचना Yogi Adityanath Mother
जानकारी के मुताबिक, मां के निधन के समय योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई। इसके बावजूद उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।
यह भी पढ़ें : Mungeli Constitution Day : मुंगेली में 26 नवंबर को भव्य संविधान दिवस समारोह, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
ऋषिकेश में अंतिम संस्कार की तैयारी
सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर तैयारी (Yogi Adityanath Mother) की जा रही है। हालांकि, अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Akvan Impact : चक्रवात अकवान से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में बारिश; 10 राज्यों में अलर्ट
मई 2026 में गांव के दौरे के दौरान भी योगी आदित्यनाथ ने मां से मुलाकात की थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक जताते हुए योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना (Yogi Adityanath Mother) व्यक्त की है।
खबरें और भी हैं : Vishnu Deo Sai : सुहेला को 459 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने 275 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन


