सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । रायपुर रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाले परिवार की दो साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 19 नवंबर की है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 से 9 बजे बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। (Raipur Two Year Old Girl Death)
यह भी पढ़ें : Raigarh tractor accident : बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मार फुटपाथ पर चढ़ा
शुरुआत में सामान्य बीमारी से मौत होने की आशंका : Raipur Two Year Old Girl Death
अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर करीब 2 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। शुरुआत में इसे सामान्य बीमारी से हुई मौत माना जा रहा था, लेकिन बाद में बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें : Arun Sao Urban Body Review : सुबह-सुबह अफसरों की होगी परीक्षा! शहर में निकलकर देखना होगा सफाई और निर्माण का हाल

परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू
परिजनों के आवेदन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत (Raipur Two Year Old Girl Death) की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़ें : Traffic Police : अतिक्रमण व नो-पार्किंग पर चला बुलडोजर, 202 वाहनों पर कार्रवाई और 15 हजार जुर्माना
ख़बरें और भी हैं :Illegal Parking Action Raipur: रायपुर में अवैध पार्किंग पर सख्ती, चालान के साथ टोइंग से बदलेगा ट्रैफिक का हाल


