CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिर पर पत्थर मार मजदूर की हत्या, फुटपाथ पर सो रहा था पांचाल, CCTV में दिखे संदिग्ध, पूछताछ कर रही पुलिस

सिर पर पत्थर मार मजदूर की हत्या, फुटपाथ पर सो रहा था पांचाल, CCTV में दिखे संदिग्ध, पूछताछ कर रही पुलिस

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। शनिवार रात फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण पांचाल (40 वर्ष) निवासी भोपाल के रूप में हुई है, जो वर्षों से इंदौर में रहकर हम्माली कर रहा था। घटना इंदौर के नंदलालपुरा इलाके की है।

Contents
  • आरोपी हिरासत में पर पुष्टि नहीं
  • दुकान की करता था रखवाली

नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास नारायण एक दुकान के बाहर सोया हुआ था, तभी रात करीब तीन बजे एक बदमाश वहां पहुंचा। उसने नारायण की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की।

जब नारायण ने विरोध किया तो आरोपी ने इंटरलॉक टाइल्स (पत्थर) से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीपी हंसराज जैन ने बताया कि पत्थर की चोट से नारायण की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जो साथ में रहते थे। उनमें से कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीएम होने के बाद स्थिति और साफ होगी।

सुबह राहगीरों ने खून से सना शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को पास ही स्थित ‘शांति प्रतिष्ठान’ नामक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी कैद हुआ है। आरोपी की पहचान देव निवासी धुलिया के रूप में हुई है। आरोपी नशा करने का आदी है और इलाके में घूमकर लोगों से छीना छपटी करता रहता है।

आरोपी हिरासत में पर पुष्टि नहीं

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पर अभी पूछताछ चल रही है। इसलिए पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

दुकान की करता था रखवाली

नारायण पांचाल सालों से इंदौर में ही रह रहा था। जहां उसका शव मिला है, वह उसी दुकान की रखवाली करता था और फुटपाथ पर ही सोता था। घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोलते हैं। इसलिए रात का घटनाक्रम पता नहीं है। नारायण मूलत: भोपाल का निवासी था।

अब तक उसका शव लेने के लिए कोई परिजन या परिचित नहीं पहुंचा है। इसलिए शव मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द
Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
Dantewada Iron Ore Transport Investigation : दस्तावेजों की जांच तेज, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
दिल्ली के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, स्कूल फीस बिल को मिली मंजूरी, रूल्स तोड़े तो…
CG News : देखिए विडियो कैसे धू-धू कर जल गई OLA इलेक्ट्रिक बाइक, कर्मचारियों की सूझबूझ “शोरूम के बाहर फेंकी जलती हुई बाईक”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना…

Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

खरीफ फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के…

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?