CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aamir Khan ने पीएम मोदी की तारीफ करते-करते मांग ली इतनी बड़ी मदद, जानें मिस्टर परफेक्शनिस्ट को क्या हेल्प चाहिए सरकार से

Aamir Khan ने पीएम मोदी की तारीफ करते-करते मांग ली इतनी बड़ी मदद, जानें मिस्टर परफेक्शनिस्ट को क्या हेल्प चाहिए सरकार से

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

India at 2047 Summit: 6 मई को दिल्ली में हुए एबीपी नेटवर्क इंडिया @2047 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए आमिर खान ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की. उनकी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में बताया. साथ ही, उन्होंने पहलगाम अटैक पर सरकार की कार्रवाई पर फैसला भी जताया. इस दौरान उन्होंने सरकार से बॉलीवुड के लिए एक मदद भी मांगी. उनकी इस मांग के बाद उन्होंने ये उम्मीद भी की कि इससे बॉलीवुड और इंडियान सिनेमा को फायदा भी मिलेगा.

आमिर खान से एबीपी के मंच पर सवाल किया गया कि आपने पीएम मोदी की तारीफ की थी क्योंकि बॉलीवुड को बढ़ाने में उन्होंने कंट्रीब्यूट किया है. तो क्या चीज है जो आप चाहते हैं कि उसमें तेजी से परिवर्तन आए ताकि ये इंडस्ट्री और आगे जा पाए. इसके जवाब में आमिर ने कहा-

आमिर खान ने की मोदी सरकार की तारीफ

आमिर कहते हैं कि – मेरे 35 सालों के करियर में पहली बार है कि किसी सरकार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इतना सपोर्ट किया है. हम सरकार के साथ बैठकर नीतियों पर बात कर सकते हैं. इसके अलावा, दूसरी राह हमारी अपनी है कि कैसे हम क्रिएटिवली कुछ बेहतर कर पाएं.

सरकार से किस तरह की मदद चाहिए?

आमिर ने पहले तो थिएटर्स की संख्या के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि हमारे देश में 10000 स्क्रीन्स हैं. जिनमें से 5000 बॉलीवुड पट्टी में हैं बाकी साउथ में. उन्होंने ये भी कहा कि देश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहा एक भी थिएटर नहीं है.

उन्होंने कहा- हमारे यहां कम थिएटर्स हैं. अमेरिका में 35 हजार और चाइना में 90 हजार हैं. इसलिए हम उनसे कंपीट नहीं कर पाते. तो हमें ज्यादा थिएटर्स की जरूरत है.

लाइसेंसराज पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने थिएटर मालिकों की भी बात की और बताया कि थिएटर्स बनाने में बहुत से लाइसेंस की जरूरत होती है जिससे परेशानी होती है. उसमें थोड़ी आसानी लानी होगी. उन्होंने कहा- थिएटर में इनवेस्टमेंट करने वालों को टैक्स में छूट देने से भी काफी मदद होगी क्योंकि इसमें लंबा इनवेस्टमेंट होगा.

सितारे जमीन पर से धमाल मचाने आ रहे हैं आमिर खान

तारे जमीन पर की सीक्वल के साथ आमिर खान फिर से 20 जून को बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दर्शील सफारी भी हैं. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि इस बार वो इस फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में अच्छा मैसेज देने वाले हैं.

Teacher suspended in Mahasamund : ड्यूटी में लापरवाही पर सहायक शिक्षक राहुल बैपारी निलंबित, विभागीय जांच में दोषी पाए गए
सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी
Chain Snatching Case  : 20 ग्राम की चेन कोर्ट पहुंची सिर्फ 15 ग्राम की, पुलिसिया जांच पर उठे सवाल
Allahabad High Court ‘Honourable’ Remark: ‘Honourable’ शब्द पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का कड़ा रुख, अफसरों के लिए इस्तेमाल पर उठाए गंभीर सवाल
ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार, ओवैसी बोले- राय रखने पर कार्रवाई निंदनीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?