सीजी भास्कर, दुर्ग, 20 नवंबर 2026। पड़ोस में रहने का भरोसा जीतकर घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला को पाटन पुलिस (Patan Neighbor Jewellery Theft) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ब्याज पर पैसे चलाकर मोटी कमाई करने के लालच में अपने पति और एक परिचित के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और ज्वेलर्स दुकान से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल और दोपहिया वाहन समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
यह भी पढ़ें : Kondagaon Naxal Dump Recovery : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, 36 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त
घर आने-जाने का उठाया फायदा
मामले (Patan Neighbor Jewellery Theft) में दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, बिजली ऑफिस के पीछे निवासी कल्याणी देवांगन (46) ने 17 नवंबर को पाटन थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर के कमरे में रखी पुरानी पेटी का ताला और कुंदा तोड़कर उनके, उनकी मां और बहन के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस को घर में नियमित रूप से आने-जाने वाली पड़ोसन ज्योतिका सिंह (24) पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि घर की जानकारी होने के कारण अपने परिचित लव कुमार साहू (25) के कहने पर चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी बेड़ियों से हुआ आजाद, रेडियो कॉलर से रखी जा रही पल-पल की नजर
ज्वेलर्स को बेचे चोरी के जेवर
चोरी के बाद ज्योतिका ने कुछ जेवर ज्वेलर्स की दुकान में बेच दिए। इसके बाद चोरी से मिले पैसे और बाकी जेवर अपने पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया (25) और साथी लव कुमार साहू के साथ बांट लिए। पुलिस ने मामले में ज्योतिका, मयूर और लव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
10 लाख का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। ज्योतिका से एक्टिवा, वनप्लस मोबाइल, सोने के झुमके, ईयरिंग, टॉप्स, लॉकेट, सोने के दाने और 13 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। वहीं, मयूर उर्फ आकाश से बाइक, रेडमी मोबाइल, चांदी की चेन और 6 हजार रुपये नगद बरामद हुए। लव कुमार साहू के कब्जे से सोने के टॉप्स, वनप्लस मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट, लॉकेट और 7 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई।
यह भी पढ़ें : Mungeli Constitution Day : मुंगेली में 26 नवंबर को भव्य संविधान दिवस समारोह, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि



