सीजी भास्कर, 22 नवम्बर । कोरबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चार थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। (Police Action Against Tobacco Sellers)
पुलिस के मुताबिक, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पान ठेलों और किराना दुकानों में खुलेआम सिगरेट, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसके बाद एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चार थाना क्षेत्रों में चलाया गया जांच अभियान : Police Action Against Tobacco Sellers
पुलिस के निर्देश पर दर्री, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा थाना और सर्वमंगला चौकी की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की गई। जांच में कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचते मिले।
यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

दर्री, कुसमुंडा और बांकीमोंगरा में सबसे ज्यादा कार्रवाई
पुलिस ने दर्री थाना क्षेत्र में 4, कुसमुंडा में 4, बांकीमोंगरा में 4 और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में 3 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस तरह कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए। सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 की धारा 4, 5, 6 और 7 के तहत चालान काटे गए।
यह भी पढ़ें : Durg News: जिले में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ी, तस्करों की सूचना देने के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर 1933
पुलिस ने दी अभियान जारी रखने की चेतावनी : Police Action Against Tobacco Sellers
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल-कॉलेज के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री या नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
ख़बरें और भी हैं :Bilaspur Police : बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे टीवी, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज। नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो


