सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी यानी एमडी-एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दूसरी काउंसिलिंग की सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इस चरण में कुल 299 अभ्यर्थियों को सीटें मिली हैं, जबकि 40 अभ्यर्थियों की पहले से आवंटित सीट अपग्रेड हुई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल पीजी काउंसिलिंग (Chhattisgarh Medical PG Counselling) के दूसरे चरण में 97 नई सीटें भी शामिल की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Korba Elephant Attack : हाथी ने सूंड से ट्रैक्टर उठाकर पटका, पैरों से कुचलकर किया चकनाचूर; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
97 नई सीटें भी शामिल
दूसरे राउंड में कुल 97 नई सीटें जोड़ी गईं। ये सीटें पहले राउंड के दौरान स्वीकृत हुई थीं। इसके बाद अभ्यर्थियों के पंजीयन और पसंद भरने की प्रक्रिया पूरी कर सीटों का आवंटन किया गया। जारी सूची के अनुसार, 299 अभ्यर्थियों को नई सीटें आवंटित हुई हैं, जबकि 40 अभ्यर्थियों को उनकी पसंद और उपलब्धता के आधार पर अपग्रेडेशन मिला है।
यह भी पढ़ें : Jamul Development Works : निकाय चुनाव से पहले जामुल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 19.63 करोड़ के कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण
30 नवंबर तक प्रवेश
सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 25 से 30 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। इस चरण के बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें भरने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Durg Matrimonial App Fraud : मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती कर शिक्षिका से 5.90 लाख की ठगी, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
नर्सिंग की मेरिट सूची जारी
मेडिकल पीजी काउंसिलिंग के साथ नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें बीएससी नर्सिंग के 3,840 और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के 197 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। नर्सिंग की मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी आगे की प्रवेश प्रक्रिया और संबंधित कार्यक्रम की जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें : Surajpur Bus Accident : बिहार से अंबिकापुर जा रही बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; चार की हालत गंभीर



