CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा

Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा

By Newsdesk Admin
24/11/2026
Share
Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा
Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा

Contents
  • दुबई के विला में हुई बैठक
  • 15 करोड़ और हवाला से भुगतान
  • बुकी की गिरफ्तारी से बढ़ा भरोसा
  • पर्चियों में करोड़ों का हिसाब
  • कंपनी के कारोबार में उछाल
  • हिमांशु ने आरोपों से किया इनकार
  • मुंबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी
  • कौन है हिमांशु शेखर

सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर की भूमिका को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने ईडी को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि हिमांशु ने न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था में प्रभाव होने का दावा कर प्रमोटरों से करोड़ों रुपये लिए थे। उसे दुबई में हुई बैठक के दौरान ‘सर’ कहकर मिलवाया गया था।

आरोप है कि उसने 15 करोड़ रुपये के बदले आपराधिक मामलों में राहत और इंटरपोल नोटिस निष्प्रभावी कराने का भरोसा दिया था। यह पूरा घटनाक्रम (Mahadev Betting Case Himanshu Shekhar) अब ईडी की जांच के केंद्र में है। सौरभ चंद्राकर ने 15 और 18 नवंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज बयानों में हिमांशु से मुलाकात और कथित लेनदेन का ब्योरा दिया है। हिमांशु फिलहाल 28 नवंबर तक ईडी की हिरासत में है।

यह भी पढ़ें : Ambikapur School Hostel Case : बिरला ओपन माइंड स्कूल के छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर केस

 

दुबई के विला में हुई बैठक

सौरभ के बयान के मुताबिक, अक्टूबर 2023 के पहले सप्ताह में मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड पर ईडी की छापेमारी के बाद दुबई में बैठक की योजना बनी थी। यह कंपनी महादेव नेटवर्क से जुड़े वसीम कुरैशी से संबंधित बताई गई है।

इसके बाद वसीम कुरैशी और उसके सहयोगी हर्षवर्धन ने दुबई में बैठक आयोजित की। इसमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, सह-प्रमोटर रवि उप्पल, अधिवक्ता सुमित कोचर और हिमांशु शेखर शामिल हुए थे। यह बैठक दुबई के जुमेराह पिंक बीच स्थित विला नंबर 45 में हुई थी। सौरभ ने आरोप लगाया कि बैठक में हिमांशु का परिचय प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में ‘सर’ कहकर कराया गया। उसने दावा किया कि वह प्रमोटरों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को संभाल सकता है और लंबित इंटरपोल नोटिस को भी निष्प्रभावी करा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Rajiv Gandhi Security Claim : राहुल गांधी का बड़ा दावा- जानबूझकर हटाई गई थी राजीव गांधी की सुरक्षा, हत्या से पहले बनाया गया माहौल

 

15 करोड़ और हवाला से भुगतान

सौरभ चंद्राकर के बयान के अनुसार, अक्टूबर 2023 में हिमांशु को 15 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके बाद दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच दिल्ली और मुंबई के हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से कई अतिरिक्त नकद किस्तें पहुंचाने का आरोप है। दुबई में भी नकदी दिए जाने का दावा किया गया है। सौरभ के मुताबिक, हिमांशु प्रमोटरों को बताता था कि यह रकम भारत में उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जानी है। उसने जजों और वकीलों से सीधे बातचीत होने का दावा भी किया था। कथित तौर पर वह प्रमोटरों को भरोसा दिलाता था कि कुछ मामलों की सुनवाई और कानूनी गतिविधियों को लेकर पहले से व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : Katghora Forest Division : कुछ घंटों के भीतर दो दर्दनाक घटनाएं, खेत में करंट से ग्रामीण की मौत; शिकार के जाल में फंसा भालू

 

बुकी की गिरफ्तारी से बढ़ा भरोसा

ईडी की रिमांड अर्जी से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सौरभ ने 18 नवंबर के बयान में लोटस365 डॉट कॉम से जुड़े पूर्व साझेदार और बुकी गिरीश तलरेजा का भी जिक्र किया है। सौरभ के मुताबिक, तलरेजा से विवाद के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जब तलरेजा जयपुर से भोपाल पहुंचा, तो सौरभ और रवि उप्पल ने उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर हिमांशु को दी। आरोप है कि हिमांशु ने भोपाल के एक होटल में ठहरे तलरेजा की उसी दिन गिरफ्तारी होने की बात कही थी। कुछ घंटे बाद ईडी ने तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ का दावा है कि इस घटनाक्रम के बाद प्रमोटरों का हिमांशु पर भरोसा बढ़ गया। उन्हें लगने लगा कि उसके पास केंद्रीय जांच एजेंसियों की गोपनीय गतिविधियों की जानकारी है।

 

यह भी पढ़ें : Balod Stray Dog Attack : बालोद में आवारा कुत्ते का आतंक, एक हफ्ते में 3 बच्चों समेत बुजुर्ग को काटा; युवक ने खुद पकड़ा

 

पर्चियों में करोड़ों का हिसाब

ईडी ने 21 नवंबर को हिमांशु से जुड़े दिल्ली के चार ठिकानों पर तलाशी ली थी। इनमें पंचशील पार्क स्थित उसका आवास और लाजपत नगर स्थित उसकी कंपनी यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय भी शामिल था। तलाशी के दौरान अधिकारियों को हाथ से लिखी कुछ पर्चियां मिलीं। इनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन, दिल्ली-मुंबई और हवाला से जुड़े संभावित हिसाब दर्ज होने का संदेह है। कुछ प्रविष्टियों में करोड़ों की रकम और किस्तों में भुगतान का उल्लेख मिला है। ईडी इन पर्चियों में दर्ज जानकारियों का मिलान सौरभ के बयानों और कथित हवाला लेनदेन से कर रही है। हालांकि, पर्चियों में दर्ज व्यक्तियों और रकम का वास्तविक संबंध अभी जांच का विषय है।

 

यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन में लगाई आस्था की डुबकी, हटकेश्वर महादेव के किए दर्शन

 

कंपनी के कारोबार में उछाल

ईडी ने हिमांशु के विदेश यात्रा रिकॉर्ड और कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की भी पड़ताल की है। एजेंसी के अनुसार, वह अक्टूबर 2023 में दुबई गया था और कुछ दिनों बाद भारत लौटा था। दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच भी उसकी कई विदेश यात्राएं सामने आई हैं। यह वही अवधि है, जिसमें सौरभ ने अतिरिक्त नकद भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। ईडी के मुताबिक, हिमांशु की कंपनी यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 52.66 लाख रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 15.55 करोड़ रुपये हो गया। एजेंसी इस बढ़ोतरी और कथित भुगतान के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Pradeep Gaur Controversial Statement : ‘जय श्रीराम’ के नारों पर प्रदीप गौर की टिप्पणी से विवाद, मंच से कही ऐसी बात

 

हिमांशु ने आरोपों से किया इनकार

पूछताछ के दौरान हिमांशु ने दुबई में महादेव प्रमोटरों से मुलाकात की बात स्वीकार की है, लेकिन इसे पेशेवर संबंधों तक सीमित बताया। उसका दावा है कि उसे वसीम कुरैशी से 25 लाख रुपये और प्रमोटरों से बैंकिंग माध्यम के जरिए 40 लाख रुपये मिले थे। हिमांशु ने 15 करोड़ रुपये और अन्य नकद भुगतान लेने के आरोपों से इनकार किया है। ईडी अब उसके बैंकिंग लेनदेन, कथित नकद भुगतान और संबंधित लोगों से संपर्कों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : महामाया मंदिर दर्शन को निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, 23 वर्षीय युवती की मौत; 6 घायल

 

मुंबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

हिमांशु 20 नवंबर को दुबई जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उसे रोक लिया गया। ट्रांजिट रिमांड को लेकर मुंबई की विशेष अदालत और बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया चली। हाई कोर्ट से ईडी को राहत मिलने के बाद 23 नवंबर को उसे रायपुर में गिरफ्तार कर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 28 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : Korba Elephant Attack : हाथी ने सूंड से ट्रैक्टर उठाकर पटका, पैरों से कुचलकर किया चकनाचूर; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

 

कौन है हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर दिल्ली का वकील है। उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह खुद को कानून विशेषज्ञ, कानूनी सलाहकार और विधि व्यवसाय से जुड़ा पेशेवर बताता है। प्रोफाइल में उसने पटना, बिहार को अपना स्थान बताया है और कानून के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव होने का दावा किया है। उसकी प्रोफाइल में बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम की शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख है। उसने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से पढ़ाई करने और एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल करने का दावा भी किया है। इसके अलावा, प्रोफाइल में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया से जुड़ा पेशेवर अनुभव भी दर्शाया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Investment Fraud CMD Arrest : सूरजपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

 

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद
पापा ने मम्मी को छत से फेंका…’ 6 साल की बेटी की गवाही पर पति को आजीवन कारावास
Surajpur Cyber Fraud Case : सूरजपुर में 113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों के 150 लोग बने शिकार; दो और आरोपी गिरफ्तार
रूंगटा कॉलेज स्टूडेंट को मामूली विवाद पर दोस्त ही जबरन उठा ले गए थे सेक्टर-7, आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, मोबाइल भी छीना, जामुल पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार
युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा
Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा

आरोप है कि उसने 15 करोड़ रुपये के…

Ambikapur School Hostel Case : बिरला ओपन माइंड स्कूल के छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर केस
Ambikapur School Hostel Case : बिरला ओपन माइंड स्कूल के छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर केस

इस घटना (Ambikapur School Hostel Case) के बाद…

Rahul Gandhi Rajiv Gandhi Security Claim : राहुल गांधी का बड़ा दावा- जानबूझकर हटाई गई थी राजीव गांधी की सुरक्षा, हत्या से पहले बनाया गया माहौल
Rahul Gandhi Rajiv Gandhi Security Claim : राहुल गांधी का बड़ा दावा- जानबूझकर हटाई गई थी राजीव गांधी की सुरक्षा, हत्या से पहले बनाया गया माहौल

उनका यह दावा (Rahul Gandhi Rajiv Gandhi Security…

Katghora Forest Division : कुछ घंटों के भीतर दो दर्दनाक घटनाएं, खेत में करंट से ग्रामीण की मौत; शिकार के जाल में फंसा भालू
Katghora Forest Division : कुछ घंटों के भीतर दो दर्दनाक घटनाएं, खेत में करंट से ग्रामीण की मौत; शिकार के जाल में फंसा भालू

स्टील के जाल में फंसकर एक भालू की…

Balod Stray Dog Attack : बालोद में आवारा कुत्ते का आतंक, एक हफ्ते में 3 बच्चों समेत बुजुर्ग को काटा; युवक ने खुद पकड़ा
Balod Stray Dog Attack : बालोद में आवारा कुत्ते का आतंक, एक हफ्ते में 3 बच्चों समेत बुजुर्ग को काटा; युवक ने खुद पकड़ा

एक सप्ताह में तीन बच्चों और एक बुजुर्ग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?