सीजी भास्कर, जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2026। जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या (Janjgir Girlfriend Murder Case) का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 51 वर्षीय शिवचरण यादव पर अपनी 45 वर्षीय प्रेमिका धनेश्वरी बाई की हत्या कर शव गांव के पास झाड़ियों में छिपाने का आरोप है। महिला का शव दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला लापता हो गई। दो दिनों तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की तारीख तय
बेटे को बताई हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बाद में अपने बेटे को महिला की हत्या करने की बात बताई। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। फिलहाल आरोपी का कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांव के पास झाड़ियों से महिला का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद हत्या के मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Cold Weather Death : अंबिकापुर में खुले में सोए युवक की मौत, ठंड से जान जाने की आशंका; 11.4°C तक गिरा पारा
पुलिस जांच जारी
पुलिस अब घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। महिला की हत्या (Janjgir Girlfriend Murder News) के मामले में आरोपी के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Husband Arrested : जशपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने रची झूठी कहानी, खाट से गिरने की बात कहकर दफनाया शव



