सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। (Liquor Money Dispute)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया
महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगने का आरोप : Liquor Money Dispute
घटना नगोई मेन रोड स्कूल चौक की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निखिल महेश्वरी ने महिला से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और फावड़े से घर का दरवाजा तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची डायल 112 टीम
महिला की शिकायत पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस वाहन की तरफ दौड़ा और गाड़ी के सामने और बाईं ओर के शीशे तोड़ दिए। उसने पुलिसकर्मियों को भी धमकाते हुए उनके पीछे दौड़ने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : Open Drinking Action in Bhilai: सड़कों पर खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
आरोपी निखिल महेश्वरी के खिलाफ दो FIR दर्ज : Liquor Money Dispute
इस मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। एक मामला महिला की शिकायत पर और दूसरा पुलिस आरक्षक की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ख़बरें और भी हैं :इलाज बाद डॉक्टर ने मांगी फीस तो मरीज उल्टे शराब पीने के लिए मांगने लगा रूपये, मामला भिलाई के हास्पिटल का


