सीजी भास्कर, 27 नवंबर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में नाश्ते को लेकर (Takhatpur News) सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने बासी और बदबूदार नाश्ता बांटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे पैकिंग में हुई गलती बताया है।
कांग्रेस ने बताया जनता की सेहत से खिलवाड़ Takhatpur News
विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों को खराब नाश्ता परोसे जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि नाश्ते से इतनी बदबू आ रही थी कि लोगों को उसे फेंकना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मंच पर मौजूद लोगों को भी यही नाश्ता दिया गया था?
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh PSC : PSC अध्यक्ष की नियुक्ति के इंतजार में 155 पदों की भर्ती अटकी, 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू भी लंबित
कांग्रेस ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई (Takhatpur News ) की मांग की है। एसडीएम ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाजपा ने पैकिंग की गलती बताई
भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू ने सफाई देते हुए कहा कि नाश्ता सुबह तैयार कराया गया था। उसे गर्म रहते ही पैक कर दिया गया, जिससे भाप बाहर नहीं निकल पाई और नाश्ता खराब हो गया।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज, शुभम सोनी ने कोर्ट में लगाया बॉन्ड आवेदन
उन्होंने दावा किया कि खराब नाश्ता लोगों में नहीं बांटा गया था, बल्कि उसे अलग रख दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर मुद्दाविहीन होने और घटना को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया।
खबरें और भी हैं : Illegal Liquor Business : कोरबा में ढाबे की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, संचालक गिरफ्तार, नवंबर में 134 मामले दर्ज
रिपोर्टर – विक्की कश्यप


