सीजी भास्कर, भिलाई/दुर्ग डेस्क 27 नवंबर 2026। नगर निगम भिलाई में शुक्रवार को उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद संतोष मौर्य (Bhilai Nagar Nigam News) दूल्हे के अंदाज में घोड़े पर सवार होकर सामान्य सभा में शामिल होने निगम मुख्यालय पहुंच गए। दरअसल, भिलाई नगर निगम में करीब 3.15 करोड़ रुपये के पेवर ब्लॉक कार्यों में कथित अनियमितता (Bhilai Paver Block Scam) की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों से रिकवरी की कार्रवाई शुरू होने से उत्साहित होकर पार्षद ने यह अनोखा प्रदर्शन किया। पार्षद मौर्य ने दो टूक कहा कि यह किसी व्यक्तिगत खुशी का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित के मुद्दे पर मिली जीत का जश्न है।
यह भी पढ़ें : Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें
शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच
गौरतलब है कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हुए करीब 3.15 करोड़ रुपये के पेवर ब्लॉक कार्यों में भारी अनियमितता (Santosh Maurya Councillor Bhilai) का मामला पार्षद संतोष मौर्य ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह और संतोष मौर्य समेत अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से पूरे घोटाले की शिकायत की थी। कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी (PWD) से मामले की तकनीकी जांच कराई गई, वहीं नगर निगम प्रशासन ने भी विभागीय स्तर पर जांच की, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों पर रिकवरी के आदेश जारी किए गए।
यह भी पढ़ें : Mohammed Siraj Emotional Moment : क्या रो रहे हैं मोहम्मद सिराज? क्राइस्टचर्च में सनग्लासेस पहने दिखे ‘DSP’
जांच आगे बढ़ने से बढ़ा उत्साह
हालांकि, रिकवरी के आदेश जारी होने के बाद निगम के कुछ इंजीनियरों ने हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) का दरवाजा खटखटाया, जहां से फिलहाल रिकवरी की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने से पार्षद संतोष मौर्य बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पेवर ब्लॉक कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, और अब इस दिशा में ठोस कार्रवाई होना उनके संघर्ष की बड़ी सफलता है।
यह भी पढ़ें : ED Raid Dhamtari : अपर कलेक्टर के घर ईडी का धावा! शराब घोटाले के आरोपी पति से जुड़े तार
जनहित की जीत का किया ऐलान
घोड़े पर सवार होकर सामान्य सभा में पहुंचे पार्षद संतोष मौर्य (Durg Bhilai Local News) का यह अनोखा अंदाज पूरे निगम परिसर और शहर में चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने कहा कि वे किसी निजी खुशी के लिए नहीं, बल्कि जनता के पैसों की बंदरबांट के खिलाफ हुई कार्रवाई की खुशी मनाने के लिए घोड़े पर सवार होकर निगम पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें : Christchurch Test : 110 पर 4 झटके देकर भी फिसला हाथ! क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की दमदार वापसी
भ्रष्टाचार के खिलाफ सियासी हलचल तेज
3.15 करोड़ रुपये के पेवर ब्लॉक कार्यों की जांच और इंजीनियरों पर रिकवरी की कार्रवाई के मुद्दे पर पार्षद के इस अनोखे विरोध और जश्न ने भिलाई निगम की राजनीति को गरमा दिया है। अब सबकी निगाहें सामान्य सभा की कार्यवाही और आगे होने वाली जांच पर टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : Takhatpur News : डिप्टी सीएम के जन्मोत्सव में बासी नाश्ते पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कार्रवाई मांगी तो भाजपा ने दी सफाई



