CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट

IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट

By Newsdesk Admin
28/11/2026
Share
IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट
IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट

सीजी भास्कर, खेल डेस्क 28 नवंबर 2026। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट (IND vs NZ Christchurch Test) में टीम इंडिया की मुश्किलें दूसरे दिन के खेल के बाद काफी बढ़ गई हैं। खराब शॉट चयन, जल्दबाजी में विकेट गंवाने और कमजोर फील्डिंग के चलते भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 116 रनों पर 6 विकेट खो दिए और टीम अभी भी 240 रन पीछे है। अब रविवार को ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) से बड़ी पारी की उम्मीद है ताकि भारत को हार के खतरे से बाहर निकाला जा सके।

Contents
  • ऋषभ पंत की जल्दबाजी पड़ी भारी 
  • दिन की आखिरी गेंद पर सुंदर आउट
  • न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का दबदबा
  • अब ध्रुव जुरेल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Seats Increase : लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें

ऋषभ पंत की जल्दबाजी पड़ी भारी 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant Shot Selection) ने जैकब डफी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का और नाथन स्मिथ के ओवर में चौका लगाया। हालांकि, डफी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आगे निकलकर लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की जल्दबाजी में गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई और काइल जेमिसन ने पॉइंट पर आसान कैच लपक लिया। पंत के इस गैर-जिम्मेदाराना शॉट ने भारतीय पारी की रफ्तार रोक दी।

यह भी पढ़ें : Youth Woman Fight Viral Video : रायपुर के महादेव घाट पर युवक-युवती के बीच मारपीट, बाल पकड़कर एक-दूसरे से भिड़े; वीडियो वायरल

दिन की आखिरी गेंद पर सुंदर आउट

कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अंदर आती गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश में बाहरी किनारा दे बैठे, जबकि देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने छोड़ने लायक गेंद पर ड्राइव लगाने की गलती की और फील्डिंग में भी कैच टपकाए। अच्छी लय में दिख रहे केएल राहुल हाफ-वॉली को सीधे फील्डर के हाथों में खेल गए, वहीं रवींद्र जडेजा की जगह प्लेइंग इलेवन में आए वॉशिंगटन सुंदर दिन की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी जायसवाल भी मैट हेनरी की बेहतरीन गेंद का शिकार हुए।

यह भी पढ़ें : Shubman Gill Fielding Mistake : शुभमन गिल की एक गलती से भारत ने गंवाए कई मौके, न्यूजीलैंड को मिला फायदा

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का दबदबा

दूसरे दिन के खेल के बाद स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले (Saiiraj Bahutule) ने कहा कि यह निराशाजनक दिन रहा, टीम साझेदारियां नहीं बना सकी और शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाई। वेलिंगटन की तुलना में क्राइस्टचर्च की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिली मदद का फायदा न्यूजीलैंड ने बखूबी उठाया और दबाव बनाकर भारत को संकट में डाल दिया।

यह भी पढ़ें : Congress Leaders Join BJP : भैरमगढ़ में कांग्रेस को झटका, 10 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल

अब ध्रुव जुरेल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

लगातार गिरते विकेटों और चार सत्रों की कमजोर फील्डिंग के बाद मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में झुक गया है। अब तीसरे दिन भारत की साख बचाने की बड़ी जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर होगी।

यह भी पढ़ें : Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी

Shafali Verma Record : दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने रचा कीर्तिमान, दुनिया की बनीं पहली प्लेयर
Women’s T20 World Cup 2026 : महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में बढ़ा रोमांच, साउथ अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल भारत के लिए चुनौतीपूर्ण!
Rishabh Pant : पंत ने रचा इतिहास, WTC में बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
Rinku Singh Meeting : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
Mark Wood Injury Update : पांचवें टेस्ट तक फिट हो सकते हैं वुड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam : UAE से भारत लाया गया 1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी, 30 नवंबर तक EOW रिमांड
Chhattisgarh Liquor Scam : UAE से भारत लाया गया 1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी, 30 नवंबर तक EOW रिमांड

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam)…

IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट
IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट (IND vs NZ…

Former CJI BR Gavai Letter to President : पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल!
Former CJI BR Gavai Letter to President : पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल!

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई…

Raigarh Sick Baby Elephant : रायगढ़ के खेत में बीमार हालत में पड़ा मिला 6 साल का हाथी का बच्चा!
Raigarh Sick Baby Elephant : रायगढ़ के खेत में बीमार हालत में पड़ा मिला 6 साल का हाथी का बच्चा!

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल वन…

CGPSC Chairman Appointment : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का सख्त रुख! 14 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट
CGPSC Chairman Appointment : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का सख्त रुख! 14 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Chairman Appointment) में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?