सीजी भास्कर, भिलाई/दुर्ग डेस्क 28 नवंबर 2026। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस (Jamul Police Heroin Arrest Bhilai) ने कुरूद बस स्टैंड के पास स्थित ढाबे के नजदीक घेराबंदी कर हेरोइन (Chitta Drug Seizure Bhilai) बेचने की फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), तीन मोबाइल फोन और बिक्री के 3,200 रुपये नकद सहित कुल 4 लाख 66 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें : Yashasvi Jaiswal WTC Ducks Record : यशस्वी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
जामुल पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा और बस स्टैंड के आसपास दो युवक अवैध रूप से हेरोइन (Heroin Smuggling Bhilai) की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें : Bhilai Solar Panel Fraud Arrest : सस्ता सोलर पैनल दिलाने का झांसा देकर 34 लाख की ठगी! मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
4.66 लाख की सामग्री जब्त
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ओंकार सिंह (23 वर्ष), निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2, खुर्सीपार और लुकेश कुमार सिंह (29 वर्ष), निवासी 18 नंबर रोड, कैम्प-1, थाना वैशाली नगर के रूप में बताई। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 24.45 ग्राम चिट्टा, तीन मोबाइल फोन और 3,200 रुपये नकद बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 4,66,800 रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें : Durg Police Illegal Liquor Crackdown : अवैध शराब तस्करी पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार! 6 थानों में 9 तस्कर गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
जामुल पुलिस (Durg Police NDPS Action) ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) और 27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Nagar Nigam General Body Meeting : भिलाई निगम की आखिरी सामान्य सभा में भारी बवाल!



