सीजी भास्कर, रायपुर, 29 नवंबर 2026। रायपुर रेलवे स्टेशन से चूनाभट्ठी की ओर जाने वाले नाले की जमीन पर अतिक्रमण (Raipur Nala Encroachment) बढ़ने लगा है। नाले के किनारे बने मकानों के पीछे टीन शेड और बांस-बल्ली लगाकर जमीन घेरने की कोशिश की जा रही है। इस तरह धीरे-धीरे नाले की जमीन निजी उपयोग में लिए जाने की आशंका है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Raipur VIP Road Accident : 20 महीने में 55 हादसे, 16 मौतें; 156 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर 3 साल से फाइलों में कैद
पार्किंग के पीछे कब्जा
रेलवे ने स्टेशन के पास स्थित कॉलोनी को तोड़कर वहां पार्किंग स्टैंड विकसित किया है। लेकिन इसके पीछे से गुजरने वाले नाले की जमीन की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि कुछ लोग नाले के किनारे की जमीन पर टीन शेड और बांस-बल्ली लगाकर धीरे-धीरे कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। नाले की जमीन पर अतिक्रमण (Raipur Railway Station Nala Land) को लेकर अब तक जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
बारिश में बढ़ेगी परेशानी
नाले की जमीन पर कब्जा (Raipur Nala Land Encroachment) इसी तरह बढ़ता रहा तो पानी की निकासी का रास्ता संकरा हो सकता है। इसका असर बारिश के दौरान दिखाई दे सकता है और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में रेलवे और नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। समय रहते अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाना जरूरी है, ताकि नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित न हो।
यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel On Delimitation : परिसीमन के बहाने सत्ता पर कब्जे की कोशिश! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेरा
निरीक्षण कराएगा निगम
इस मामले में रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, जोन-2 के प्रभारी आयुक्त पीडी धृतलहरे ने बताया कि गुढ़ियारी अंडरब्रिज रोड पर स्थित मकानों के पीछे की जमीन रेलवे की है। यदि नाले की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है तो इसका निरीक्षण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Bastar Maoist Hidden Treasure : माओवादियों का खजाना खोजने जंगलों में मची होड़, गड़े धन की तलाश में घर तक खोद रहे लोग



