CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाशें बिछेंगी’, छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की कलेक्टर-एसपी को खुली चेतावनी

कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाशें बिछेंगी’, छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की कलेक्टर-एसपी को खुली चेतावनी

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक विजय चौरे के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. सौसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौरे ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “कलेक्टर-SP कान खोलकर सुन लें, अगर कमलनाथ जी पर उंगली उठी तो सबसे पहले छिंदवाड़ा में लाखों लोगों की लाशें बिछेंगी.” यह बयान भाजपा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू के उस पलटवार के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता ने कमलनाथ की धुलाई कर दी, अब पुलिस करेगी तो कैसा लगेगा.

दरअसल, हाल ही में हर्रई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक TI पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में सांसद बंटी साहू ने तंज कसा था. इस पर भड़की कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में प्रदर्शन किया. इसी दौरान विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कमलनाथ ने लाखों मरीजों का इलाज करवाया, बच्चों की फीस माफ की, रोजगार दिया. छिंदवाड़ा मॉडल उनके कारण बना. बंटी साहू को कम उम्र में सब मिल गया, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा.

उन्हें कमलनाथ से माफी मांगनी चाहिए.”पुलिस और सरकार पर हमलाविधायक चौरे ने पुलिस पर जनता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाओ तो पुलिस गाली देती है, पैसे मांगती है. यही मध्य प्रदेश की पुलिस है, और बंटी साहू इसकी तारीफ करते हैं.”बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “25 साल से गुंडा राज, माफिया राज, सट्टा, जुआ, शराब और रेत का अवैध धंधा चल रहा है.

बंटी साहू और नाना भाऊ एक सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्होंने कलेक्टर और sp को जेब में रखा है.”कांग्रेस का प्रदर्शनकांग्रेस विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं से कहा, “डरने की जरूरत नहीं. कमलनाथ, नकुलनाथ, सभी विधायक और जनता आपके साथ हैं. अगर कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाखों लाशें बिछेंगी.” यह बयान कांग्रेस के आक्रामक रुख को दर्शाता है, जिसने साहू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है.सियासी हलचलइस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. BJP इसे कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे अपने नेता के सम्मान की लड़ाई करार दे रही है. विजय चौरे के इस बिगड़े बोल से छिंदवाड़ा का माहौल और गरमा गया है.

India-Russia Strategic Visit : पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे से रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद
Bhupesh Baghel Claim : भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, नहीं माने तो पड़े छापे – भूपेश बघेल का बड़ा दावा
Jharkhand Stage Show Assault : झारखंड में स्टेज शो के बहाने युवती से दरिंदगी, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू, पहले दिन टूटा ‘रिकॉर्ड’, कितने यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन.. देखिए ऐसे होगा online registration
UP में रिलॉन्च से पहले आकाश आनंद की होगी अग्निपरीक्षा! BSP चीफ मायावती ने दी ये अहम जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?