CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम

Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share
Shram Vibhag
Shram Vibhag

सीजी भास्कर, 04 मार्च । छत्तीसगढ़ राज्य में, जिन दुकानदारों और नियोजकों के पास दस या उससे अधिक श्रमिक-कर्मचारी हैं, उन्हें नए दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 के तहत अपने व्यवसायों का पंजीकरण श्रम विभाग (Shram Vibhag) में कराना आवश्यक है। इसके लिए श्रम विभाग के सभी जिला कार्यालयों को अधिकृत किया गया है।

श्रम विभाग के जिला कार्यालय, विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से दुकानों और स्थापनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम फरवरी माह से लागू हो चुका है, और अगले छह महीनों के भीतर इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दुकानों और स्थापनाओं का श्रम विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

अधिनियम के अंतर्गत, लेबर कमिश्नर को मुख्य फेसिलिटेटर और लेबर इंस्पेक्टर तथा सब इंस्पेक्टर को फेसिलिटेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। दुकानों और स्थापनाओं के पंजीकरण के लिए नियोजित श्रमिकों की संख्या के आधार पर पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद, प्रत्येक दुकान और स्थापना को श्रम पहचान संख्या के साथ एक डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

पुराने दुकान एवं स्थापना अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम और कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम के तहत पंजीकृत दुकानों और स्थापनाओं को नए अधिनियम के तहत पंजीकृत (Shram Vibhag) माना जाएगा, लेकिन उन्हें नए अधिनियम के लागू होने की तिथि से छह महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा।

यदि वे छह महीने बाद आवेदन करते हैं, तो नियमानुसार शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। नियोजकों को अपनी दुकान या प्रतिष्ठान के पंजीकरण-श्रम पहचान संख्या में किसी भी संशोधन या बंदीकरण की सूचना विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से देनी होगी। उन्हें अपने कर्मचारियों के अभिलेख और पंजीकरण को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संधारित करना अनिवार्य होगा।

हर वर्ष 15 फरवरी तक नियोजकों को विभागीय (Shram Vibhag) पोर्टल पर वार्षिक रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। दुकानों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं को रात की पाली में भी सुविधाएं प्रदान करते हुए नियोजित किया जा सकेगा। इसके साथ ही, कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी देना आवश्यक होगा।

Balodabazar Cyber Fraud Case : 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता दूसरे को दिया, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ इस्तेमाल
तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो, यूट्यूब देखकर तांत्रिक बना था
दुर्गा पंडाल में चाकूबाजी, पुजारी पर किया गया जानलेवा हमला, हमलावर दो युवकों की तलाश
Wildlife Rescue : घायल चीतल घर में घुसा, वन विभाग ने बिना इलाज जंगल में छोड़ा
President Award : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की दो गाइड्स

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के लवन नगर में गांजा तस्करी…

Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश
Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश

पतंजलि गाय के घी की जांच (Patanjali Cow…

Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार
Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार

किसानों को अमानक खाद बेचने (Substandard Fertilizer Case)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?