CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्या के मामले में सजा काट रहे दुर्ग जेल के दो कैदी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित

हत्या के मामले में सजा काट रहे दुर्ग जेल के दो कैदी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 मार्च। केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर जेल से बाहर तो आए लेकिन वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कैदियों पर इनाम घोषित किया है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि पथर्रा गांव निवासी नाहुस भारती (36 वर्ष) और हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में सजा काट रहे थे। दोनों हत्यारों ने न्यायालय से पैरोल पर बाहर आने की मांग की थी। कोर्ट ने नाहुस भारती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल दिया था। न्यायालय के आदेश के मुताबिक दोनों को 7 जून 2022 तक जेल वापस आना था लेकिन वह नहीं लौटा। इसी तरह दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को कोर्ट से 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी। जिसे 16 जनवरी 2024 तक जेल में पहुंचना था लेकिन वो भी जेल में नहीं पहुंचा। जब पुलिस ने दोनों के घर में दबिश दी तो पता चला कि दोनों जेल से बाह आने के बाद फरार हो गए हैं।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने कहा कि किसी बंदी को जब पैरोल पर छोड़ा जाता है तो उसे एक नियत तिथि में जेल वापस लौटना पड़ता है। निश्चित समय अवधि में वापस नहीं आने पर संबंधित थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इसी तरह के 2 फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही दुर्ग पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh Naxal Encounter : गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 10 नक्सली ढेर; 1 करोड़ का इनामी कमांडर मोडेम बालकृष्ण मारा गया
CG खबर : रायगढ़ में अलविदा जुमा की नमाज अदा, मस्जिदों में उमड़ी भीड़, युवाओं ने फूलों से किया स्वागत..
CG High Court Panel Lawyer Appointment: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए नए पैनल लॉयर नियुक्त
दुर्ग केंद्रीय जेल की कैंटीन के पास बेच रहे थे नशीली दवाइयां, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, करीब डेढ़ हजार नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल जब्त
टॉफी देकर 6 साल के बच्चे का अपहरण, निःसंतान दंपत्ति को बेचने की फिराक में थे मां-बेटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून …

NEET Protest
NEET Protest : NEET मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 28 जुलाई को रायपुर आएंगे सचिन

सीजी भास्कर, 25 जुलाई :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Durg Railway Accident
Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन (Durg Railway Accident)…

Korba Youth Found Dead
Korba Youth Found Dead : किराए के कमरे में युवक मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

Korba Youth Found Dead :सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश…

Raipur Flyover Accident
Raipur Flyover Accident : बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, जांच शुरू

Raipur Flyover Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?