CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA

तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया. उनकी कार को रोकने की कोशिश की. उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की. तिरंगे का अपमान किया. भारतीय झंडे को फाड़ने की कोशिश की.

भारत ने विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने विदेश मंत्री की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे कहा हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिटिश सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पालन करेगी.
समर्थकों ने की तिरंगे को फाड़ने की कोशिश
दरअसल, यह घटना तब हुई जब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर एक प्रोग्राम में शिरकत करने के वहां से निकल रहे थे. सोशल मीडिया पर वायर वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दौड़कर उनकी कार के पास पहुंचा और उसने तिरंगे को फाड़ने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़कर वहां से हटा दिया.

कनाडा-ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक एक्टिव
दरअसल, पिछले कुछ सालों में कनाडा, ब्रिटेन जैसे मुल्कों में खालिस्तान समर्थक कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं. इस वजह से भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं. खालिस्तानी समर्थक आए दिन यहां कुछ न कुछ भारत विरोधी गतिविधि करते रहते हैं. ब्रिटेन में खालिस्तानियों समर्थकों का यह प्रदर्शन कोई पहली बार नहीं हुआ है. साल 2023 में खालिस्तानी समर्थकों ने इंडियन एंबेसी में घुसकर उत्पात मचाया था.

इस पर लगे तिरंगे का अपमान किया था. उसे उतारने की कोशिश की थी. एंबेसी के बाहर भारत विरोधी नारे लगाए थे. ब्रिटेन में जिस वक्त ये सब हुआ, उस समय भारतीय मूल के ऋषि सुनक वहां के प्रधानमंत्री थे. कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने उपद्रव किया था.

भारत में दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर लगा ब्रेक, हानिया आमिर की वजह से मेकर्स ने रोकी रिलीज
Congress Protest Against ED : सड़क पर उतरे कांग्रेसी…जमकर हुआ बवाल…फूंक दिया भाजपा व ईडी का पुतला…
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्काजाम: ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज दोपहर से आर्थिक नाकेबंदी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
Good News Raipur: छात्राओं को मिलेंगे ₹30 हजार, तीन फ्लाइओवर से राजधानी को जाम से राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Scorching heat will increase in Chhattisgarh : चार जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Scorching heat will increase in Chhattisgarh

CSMCL overtime payment scam : 182 करोड़ की गड़बड़ी पर पहली चार्जशीट पेश

CSMCL overtime payment scam

Petrol and diesel became expensive again : रायपुर में पेट्रोल 104.48 रुपये पहुंचा

Petrol and diesel became expensive again

Latest Govt Jobs 2026
Latest Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बहार; रेलवे, यूपीएसएसएससी और सुरक्षा बलों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां

Latest Govt Jobs 2026

Massive fire at Manisha Transport Office : लाखों का सामान जलकर राख

Massive fire at Manisha Transport Office

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

Rajim Law & Order Update : राजिम विवाद पर सीएम साय का कड़ा संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं

02/02/2026
Border Love Escape
देश-दुनिया

Border Love Escape : पाकिस्तान से पैदल भागकर आया हिंदू प्रेमी युगल…!

30/11/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

18 मिनट में 12 km दौड़ गई पुलिस, बचाई युवती की जिंदगी, सोशल मीडिया वरदान..!

12/08/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

‘तेजस्वी के पास शेर का करेजा’, पटना में RJD नेता ने लगाया पोस्टर, वक्फ बिल पर साथ देने के लिए कहा शुक्रिया

08/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?