CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, अब एमबीबीएस डॉक्टरों को कुछ टेस्ट के अधिकार देने की तैयारी…

MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, अब एमबीबीएस डॉक्टरों को कुछ टेस्ट के अधिकार देने की तैयारी…

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

Contents
  • राज्यों को व्यवस्था करने की छूट है
  • प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को सामान्य तरह की कुछ पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री जांच के अधिकार देने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह प्रदेश में पैथोलॉजिस्टों की कमी है।

इस कारण गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। एक ही निजी विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम पर एक ही शहर में कई जांच केंद्रों में रिपोर्ट तैयार की जाती है। सच्चाई यह होती है कि डॉक्टर एक या दो जगह ही जांच करता है। बाकी जगह लैब टेक्नीशियन जांच कर रिपोर्ट दे रहे हैं।

राज्यों को व्यवस्था करने की छूट है

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी पैथोलॉजिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की बड़ी कमी है। ऐसे में सरकार को इस तरह का निर्णय लेना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को इस तरह की व्यवस्था करने की छूट दी है।

इसके आधार पर कुछ राज्यों ने यह व्यवस्था चल रही है। जिन जांचों को लेकर यह छूट देने की तैयारी है, उसमें सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, यूरिन रुटीन माइक्रोस्कोपिक, थायराइड, फेरेटिन आदि जांचे शामिल होंगी।

प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा

उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। अप्रैल के पहले यह व्यवस्था प्रभावी करने की तैयारी है। सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त निजी एमबीबीएस डॉक्टरों को भी जांच का अधिकार मिल जाएगा।

मेडिकल कॉलेज छोड़ दें तो जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिलाकर पैथोलॉजिस्टों के कुल 147 पद हैं। इनमें 70 रिक्त हैं। सीधी भर्ती से वर्ष 2023 में पैथोलॉजिस्टों के 34 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें 24 ही भर पाए थे।

Bridge Breaking 🛑 बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर धराशाई 🛑 विडियो हो रहा वायरल
Prashant Kishor Bihar Election Decision : बोले – 150 से कम सीटें मिलीं तो मान लूंगा हार
Kedarnath Temple Opening 2026 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही गूंजा महादेव का जयकारा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
IND-PAK :  पाक की एक और नापाक कोशिश नाकाम, दिल्ली पर दागी मिसाइल को डिफेंस सिस्टम ने किया फेल
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Crime News : CMO को 20 मिनट में 55 बार गाली, इंजीनियर को जान से मारने की धमकी; कांग्रेस नेता पर FIR

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : नगर पालिका कार्यालय…

CG Transport Constable : 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, अब फिजिकल टेस्ट

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में परिवहन…

Bajrang Dal
Bajrang Dal : कम उम्र में लक्ष्य शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, गरियाबंद बजरंग दल के बने सह संयोजक

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठन…

Chhattisgarh Fake Disability Certificate : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच, रायपुर में बनेगा बोर्ड

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र…

Road Protest
Road Protest : सड़कों के गड्ढों में बैठ कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां, अनोखे प्रदर्शन से सरकार को जगाने की कोशिश

नगर की बदहाल मुख्य सड़क और बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?