CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील

प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

हिंदी सिनेमा की ‘देसी गर्ल’ यानी कि प्रियंका चोपड़ा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सबसे अमीर अभिनेत्रियों में होती है. फिल्मों के अलावा प्रियंका ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस ने अब अमेरिका में बैठे-बैठे ही भारत में करोड़ों रुपये की डील कर डाली है. प्रियंका ने मुंबई में अपने एक-दो नहीं बल्कि चार-चार अपार्टमेंट करोड़ों रुपये में बेच दिए हैं.हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने चार अपार्टमेंट्स को एक परिवार को बेच दिया है.

इससे एक्ट्रेस को 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है. ये लेन देन 3 मार्च 2025 को हुआ है. सचदेवा फैमिली के अलग-अलग सदस्यों ने ये प्रॉपर्टी खरीदी है.कितने करोड़ में की डील?प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी अपार्टमेंट 16.17 करोड़ रुपये की कीमत में बेच दिए हैं. ये चारों फ्लैट मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में है. इनमें से तीन फ्लैट 18वें फ्लोर पर जबकि एक फ्लैट 19वें फ्लोर पर है. फ्लैट नंबर 1801/ए श्रुति गौरव सचदेवा ने 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये में खरीदा. 1,075 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 17 लाख 26 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया.।फ्लैट नंबर 1801/सी स्नेहा डांग सचदेवा ने 2 करोड़ 85 लाख रुपये में खरीदा. 885 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 14 लाख 25 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया.

फ्लैट नंबर 1901/सी रौनक त्रिलोका सचदेवा को 3 करोड़ 52 लाख रुपये में बेचा गया. 1,100 वर्ग फीट के इस फ्लैट के लिए 21 लाख 12 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया. वहीं एक जोड़ी फ्लैट (1801/बी और 1901/बी) का सौदा 6 करोड़ 35 लाख रुपये में हुआ. इसे रजनी त्रिलोक सचदेवा ने खरीदा और 31 लाख 75 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया.शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं प्रियंकाप्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी. शादी के बाद प्रियंका भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं.

वो अपने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं. हालांकि समय-समय पर एक्ट्रेस भारत आती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार बॉलीवुड में साल 2019 की फिल्म ‘स्काई इज द पिंक’ में काम किया था. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘द ब्लफ’ और ‘हेड ऑफ स्टेट’ शामिल हैं.

केरल में फंसा ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट: 19 दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब ‘टुकड़े-टुकड़े’ करके ले जाया जाएगा ब्रिटेन
Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से, 3 मार्च को पेश होगा बजट, कुछ विधायकों को लंदन और सिंगापुर भेजने पर विचार
साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात
Amitabh Bachchan Pakistani Role: छह साल बाद खुला राज, क्यों बिग बी ने ठुकराया था वह किरदार
प्यार की अनोखी मिसाल: बुजुर्ग दंपति की कुछ मिनटों के अंतराल में मौत, साथ जिए – साथ विदा हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग जिले में स्पा सेंटर की आड़ में…

Sarkari Naukri Rule Changed : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन से नियुक्ति तक बदली व्यवस्था
Sarkari Naukri Rule Changed : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन से नियुक्ति तक बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी…

Mountain Man Trademark Case : MP CM मोहन यादव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में याचिका, 11 अगस्त को फैसला
Mountain Man Trademark Case : MP CM मोहन यादव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में याचिका, 11 अगस्त को फैसला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा…

Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला
Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला

तिल्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित…

VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद, सामने आई वजह
VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद, सामने आई वजह

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?