CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बिहार आने से रोका, तो यहीं घर बना लूंगा’… किस बात पर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात?

‘बिहार आने से रोका, तो यहीं घर बना लूंगा’… किस बात पर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात?

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

बिहार के पांच दिनों के दौरे पर पहुंचे बाबा बागेश्वर ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि अगर उनको बिहार आने से रोका गया तो वह यहीं पर अपना घर बना लेंगे. गोपालगंज जिले में पहुंचे बाबा बागेश्वर ने राम जानकी कथा से पहले वहां उपस्थित श्रोताओं से बातें की. उसमें बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनके बिहार आने को लेकर के तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं किसी भी पार्टी का प्रचारक नहीं हूं.

बाबा बागेश्वर ने कहा कि मैं केवल हिंदुत्व जानता हूं. वह यही तक नहीं रुके. उन्होंने अपने बिहार दौरे को लेकर के उठाए जा रहे सवालों के जवाब भी दिए. उनका यह कहना था कि उनको अगर बिहार आने से रोका गया तो वह यहीं पर अपना घर बना लेंगे. बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि बिहार की धरती पर राम कथा करने का मौका मिल रहा है. बिहार की धरती माता जानकी, महात्मा बुद्ध के साथ ही ज्ञान और भक्ति की भूमि है.

Contents
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कहा से उठेगी हिंदू राष्ट्र की बात
  • बाबा ने कहा- हम 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे
  • कहां जाएगा हिंदू?
  • ‘ज्यादा रोकोगे तो बना लेंगे मकान’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कहा से उठेगी हिंदू राष्ट्र की बात

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात अगर कहीं से उठेगी तो सबसे पहले बिहार से उठेगी. यह हमारा भरोसा है. हमारे बिहार आने पर बहुत लोगों के पेट में दर्द होता है, लेकिन मैं निवेदन पूर्वक कह देना चाहता हूं कि हम पार्टी के प्रचारक नहीं हैं. हम हिंदुत्व के विचारक हैं. राम के राष्ट्र में तुम राम की कथा को रोक लोगे? यह भगवान राम, कृष्ण का देश है. जब तक प्राण रहेंगे. तब तक हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और मरेंगे.

‘मारने की कहीं जा रही बात’

बाबा ने कहा कि बिहार आने पर लोगों को आग लगती है. कई बयान आ रहे हैं. हमें धरने और मारने की बात कही जा रही है. तुम्हारे बाप का देश है? यह देश रानी लक्ष्मीबाई का है, यह देश सुभाष चंद्र बोस का है. यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है. बिहार हमारा है. हम जब तक जिएंगे, तब तक बिहार आएंगे. हम घर से बाहर हिंदू के लिए निकले हैं. मेरे बिहार आने पर लोग सवाल करते हैं. मुझे बहुत दुख होता है क्योंकि जो लोग हमसे जुड़े हुए हैं, उनकी आत्मा को ठेस पहुंचती है.

बाबा ने कहा- हम 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे

हम अपने लिए नहीं आए हैं. हम इस देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं. हम निजी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं. उनका कहना था कि हम इस दुनिया में रहने वाले 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं. मैं बताना चाहता हूं 65 से ज्यादा देश इस्लामिक हैं. 95 से ज्यादा देश ईसाइयों के हैं. एक देश यहूदियों का है, एक देश बौद्धों का है. किसी भी देश से मुसलमान को निकाला जाएगा तो 65 से ज्यादा मुस्लिम देश दोनों बांह फैलाकर उनका स्वागत करेंगे.

कहां जाएगा हिंदू?

किसी भी देश से ईसाइयों को निकाला जाएगा तो 95 से ज्यादा देश ईसाइयों का स्वागत करेंगे. किसी भी देश से बौद्ध को निकाला जाएगा तो तिब्बत स्वागत करेगा. किसी भी देश से यहूदियों को निकाला जाएगा, इजरायल स्वागत करेगा, लेकिन फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और मॉरीशस में हिंदू रहते हैं. अगर इन देशों से हिंदुओं को निकाल दिया जाएगा तो हिंदू कहां जाएगा?

‘ज्यादा रोकोगे तो बना लेंगे मकान’

उन्होंने कहा कि सभी की व्यवस्था है. हमारे हिंदू भाइयों की व्यवस्था कहां है? जिनको भी बिहार आने का कष्ट है. आप हमें रोकते हो, गाली देते हो. भारत माता के कई टुकड़े हो चुके हैं. अब हम भारत को बंटने नहीं देंगे. हम हिंदुओं को घटने नहीं देंगे. आज से पांच दिन तक हम कथा करेंगे. आप रोकोगे हम फिर कथा करेंगे. आप हमें और रोकोगे, हम और कथा करेंगे. आप हमें और रोकोगे, हम यही मठ बना लेंगे. आप हमें फिर रोकोगे, हम यहां मकान बना लेंगे. मरेंगे तो फिर बिहार में जन्म लेंगे. इसलिए हम हमेशा बोलते हैं छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

झोपड़ी बनाकर अकेले रह रहे बुजुर्ग को हाथियों ने कुचला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप
Bhilai Breaking : दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी बाद भिलाई निगम मुख्यालय के सामने धरना पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों का आंदोलन खत्म
16 साल के छात्र को बार-बार ले जाती थी 5 स्टार होटल, करती थी गंदा काम… इंग्लिश की लेडी टीचर गिरफ्तार
लड़की ने भागकर शादी करने से किया मना तो लड़के ने गर्दन पेट में मारा चाकू और खुद को चाकू मारकर किया लहूलुहान .. पढ़िए पूरी खबर
MLA रिकेश की सोशल मीडिया अपील पर लोकप्रियता हावी, वैशाली नगर में 33 हजार से अधिक सदस्य बना प्रदेश में सबसे आगे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?