CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुकेश अंबानी से 24,490 करोड़ की पाई-पाई वसूलेगी सरकार, पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा ऐलान

मुकेश अंबानी से 24,490 करोड़ की पाई-पाई वसूलेगी सरकार, पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा ऐलान

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके पार्टनर्स से भारत सरकार को 2.81 अरब डॉलर (करीब 24,490 करोड़ रुपये) वसूलने हैं. नेचुरल गैस एक्सट्रैशन से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सरकार के हक में सुनाया है. अब सरकार ने भी मुकेश अंबानी से पाई-पाई वसूलने की तैयारी कर ली है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से इस बारे में एक बड़ा बयान दिया गया है.

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि उनका मंत्रालय रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके पार्टनर्स से 2.81 अरब डॉलर की डिमांड को हासिल करने की अंत तक कोशिश करेगा. उनके इस बयान को सरकार की ओर से इस मामले में इसे एक बड़ी प्रतिक्रिया माना जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी पार्टनर फर्म्स के नेचुरल गैस एक्ट्रैक्शन से जुड़ा है. सरकार का दावा है कि रिलायंस और उसकी पार्टनर फर्म्स ने ऐसे गैस फील्ड से भी नेचुरल गैस निकाली, जिनके इस्तेमाल का उन्हें कोई अधिकार नहीं था. इस मामले में भारत सरकार ने रिलायंस से 1.55 अरब डॉलर की राशि चुकाने का दावा किया. रिलायंस इस मामले को एक इंटरनेशनल आर्बिटरी कोर्ट ले गई, जहां जुलाई 2018 में फैसला उसके पक्ष में आया. सरकार के 1.55 अरब डॉलर के दावे को खारिज कर दिया गया.

इसके बाद सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. पिछले महीने 14 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के हक में फैसला सुनाया. इसके बाद ही सरकार की ओर से 2.81 अरब डॉलर का डिमांड नोटिस निकाला गया है. रिलांयस की ओर से 3 मार्च 2025 को ये नोटिस मिलने की पुष्टि की गइ है.

क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री?

पीटीआई की खबर के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि ‘ गैस माइग्रेशन’ (एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाने) से जुड़े इस विवाद पर अदालत का फैसला सरकार के अधिकार स्पष्ट रूप से साबित करता है.

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान जब हरदीप सिंह पुरी से 2.81 अरब डॉलर की वसूली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अदालत का बिल्कुल स्पष्ट फैसला है. हमने पहले ही 2.81 अरब डॉलर की डिमांड का आवेदन कर दिया है. हम इस अधिकार को अंत तक पाने की कोशिश करेंगे. बेशक, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करना हर किसी का अधिकार है.”

ये मामला कृष्णा-गोदावरी बेसिन में स्थित KG-D6 ब्लॉक से जुड़ा है. इस एरिया में रिलायंस के पास नेचुरल गैस एक्सट्रैक्शन का अधिकार है, हालांकि सरकार की कंपनी ओनएनजीसी का दावा है कि रिलायंस ने इसी एरिया में मौजूद KG-DWN-98/2 ब्लॉक से गैस को ट्रांसफर किया है. KG-DWN-98/2 ब्लॉक ओएनजीसी को अलॉट किया गया था.

दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका
पांच बच्चों की मां से करवा दी शादी, बोला- मेरी तो पहले से ही एक बीवी है, फिर भी मैं…
EVM Recount Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में खुली ईवीएम से मिली जीत, सरपंच ने ली शपथ
Murder Case Filing Delay : हत्या का मुकदमा दर्ज कराने में लगे 30 साल, पिता ने न्याय की आस में तोड़ा दम
Mock Drill In UP: घड़ी में सात बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा, जानें- आपको क्या करना है?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

CM Sai Raigarh Visit
CM Sai Raigarh Visit : रायगढ़ में CM साय चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Visit :मुख्यमंत्री के प्रवास को…

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?