CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साइबर ठगी में 17 म्यूल अकाउंट से 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, राजनांदगांव में बैंक खाताधारक और सप्लायर समेत 17 गिरफ्तार…

साइबर ठगी में 17 म्यूल अकाउंट से 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, राजनांदगांव में बैंक खाताधारक और सप्लायर समेत 17 गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक अकाउंट होल्डर, किराए पर देने वाले और सप्लायर के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 17 खातों में ठगी के करीब 9 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। ये सभी लोगों को पैसों का लालच देकर उनके खाते से ठगी के रुपए ट्रांजेक्शन करवाते थे। अकाउंट्स के लिए प्रति माह 5 हजार से 50 हजार तक किराया मिलता था।

एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक, ठगों ने आम लोगों को शेयर ट्रेडिंग, बैंक अप्रूवल करवाने, टावर लगवाने जैसे अलग-अलग मामलों का झांसा दिया और उनके बैंक खाते, चेकबुक और एटीएम कार्ड ले लिए। फिर ठग इन खातों से ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन किया गया।

एसपी बोले- पैसों के लालच में आकर बैंक खातों का दुरुपयोग न होने दें

अंतर्गत 17 बैंक खातों में साइबर ठगी के 70 साथ 83 हजार 519 रुपए जमा किए गए थे। वहीं बैंक खातों में दर्ज शिकायत के अलावा 6 करोड़ रुपये के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली थी। एक्सिस बैंक शाखा राजनांदगांव में 6 बैंक खातों में साइबर ठगी से 27 लाख 32 हजार 900 रुपए जमा किए गए थे।

बैंक खातों में दर्ज शिकायत के अलावा दो करोड़ 74 लाख रुपए के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली थी। जिसके बाद 16 म्यूल बैंक खाता धारक और तीन सप्लायर पर कार्रवाई की गई। एसपी मोहित गर्ग ने एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे पैसों के लालच में न आएं और अपने बैंक खातों का दुरुपयोग न होने दें।

साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों की जांच

साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों की जांच के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। जांच में कई ऐसे म्यूल अकाउंट मिले, जिनसे बड़े पैमाने पर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ। पूछताछ में पता चला कि लोग पैसों के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक ठगों को बेच रहे थे।

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

साइबर टीम, कोतवाली और बसंतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा खाता सप्लायर चम्पेश देवांगन, नितेश साहू और गौरव चौहान को भी पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अब जानिए कैसे एक्टिव हुई छत्तीसगढ़ पुलिस ?

दरअसल, 4 महीने पहले रायपुर पुलिस को केन्द्र सरकार से 1150 खातों की एक लिस्ट भेजी गई थी। इन खातों के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज हुई थी। खातों की जानकारी मिलने के बाद रायपुर आईजी के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड लॉन्च किया गया।

इस ऑपरेशन में 100 लोगों की टीम लगी। POS एजेंट और इससे जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभी भी 100 से ज्यादा खातों की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है, जिसमें कई गिरफ्तारियां हो सकती है।

देशभर में 19 लाख से अधिक म्यूल अकाउंट्स

12 फरवरी को केंद्र सरकार ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट्स का खुलासा किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। केंद्रीय गृहमंत्री के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में 19 लाख से अधिक म्यूल अकाउंट्स की पहचान की गई है।

अमित शाह ने बताया कि 2 हजार 38 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन को रोका गया है। साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट्स की पहचान के लिए आने वाले दिनों में सरकार AI का इस्तेमाल करेगी। 805 ऐप्स और 3 हजार 266 वेबसाइट लिंक को ब्लॉक करने की बात मीडिया से दोहराई थी।

CG Big Breaking : जशपुर पुलिस ने सफेमा SAFEMA कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति करी Freeze फ्रीज
छत्तीसगढ़ साहू संघ चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, बिना मंजूरी जारी अधिसूचना पर मांगा जवाब
सिलतरा फैक्ट्री में क्रेन गिरने से आपरेटर सहित 2 की मौत, हजारों टन लोहे के नीचे दब गए, रात भर हटाया गया मलबा, परिजनों ने किया हंगामा
अब्बू कहने पर सौतेले पिता ने ले ली 4 साल की मासूम की जान – समुद्र से बरामद हुआ शव
Good news : रूस के सहयोग से रायपुर से दुर्ग के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, प्रोजेक्ट पर खर्च होगा लगभग 500 करोड़, रायपुर नगर निगम और रूस के बीच हुआ MOU
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Retired Teachers Reappointment
Retired Teachers Reappointment : छत्तीसगढ़ में रिटायर शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 तक स्कूलों में पढ़ाने की मंजूरी

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों…

Drug Case : ड्रग्स मामले में अब खुलेंगे नए राज, पैसों के लेनदेन से लेकर बड़े नेटवर्क तक पर बढ़ी नजर

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। रायपुर में चर्चित ड्रग्स…

Bastar Police Salary Scam
Bastar Police Salary Scam : वेतन शाखा में 3.40 करोड़ का गबन, तीन आरक्षकों पर एफआईआर दर्ज

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। बस्तर पुलिस वेतन घोटाला…

Government School Admission
Government School Admission : सरकारी स्कूलों में प्रवेश को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने कम अंक वाले छात्रों को लौटाने का लगाया आरोप

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों…

Tribal Department Transfer 
Tribal Department Transfer  : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जनपद पंचायत सीईओ समेत 33 अधिकारियों के तबादले

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?