CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Champions Trophy 2025 Final : इन दो खिलाड़ियों का बैटल तय करेगा फाइनल मैच का नतीजा… !

Champions Trophy 2025 Final : इन दो खिलाड़ियों का बैटल तय करेगा फाइनल मैच का नतीजा… !

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share
Champions Trophy 2025 Final
Champions Trophy 2025 Final

सीजी भास्कर, 08 मार्च। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होना है. यह मुकाबला 9 मार्च (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा.

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से शिकस्त दी थी. जबकि कीवी टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रनों से पराजित किया था.

अश्विन के मुताबिक ये बैटल तय करेगा मैच का रुख (Champions Trophy 2025 Final)

फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मैच को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. आर. अश्विन का मानना है कि केन विलियमसन और रवींद्र जडेजा के बीच बैटल इस मुकाबले का नतीजा तय कर सकता है. विलियमसन ने भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में 81 रनों की पारी खेली थी. उस मुकाबले में जडेजा ने विलियमसन को काफी परेशान किया था. हालांकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को अक्षर पटेल ने चलता किया था.

रविचंद्रन अश्विन ने (Champions Trophy 2025 Final) अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर आप क्रिकेट के जानकार हैं, तो मानेंगे कि केन विलियमसन और रवींद्र जडेजा के बीच मुकाबला सबसे आकर्षक होगा. जडेजा का सामना करते समय केन विलियमसन लेग स्टम्प की तरफ बढ़ते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जडेजा उनको परेशान कर रहे हैं.

कई बार वह आगे बढ़कर गेंदबाज या एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चिप शॉट खेलते हैं. वह बैकफुट पर कट शॉट खेलने की भी कोशिश करते हैं. विलियमसन भारतीय स्पिनर पर हावी होना चाहते हैं. दूसरी तरफ जडेजा भी अपनी लंबाई और गति में बदलाव करते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘विलियमसन ने वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की. अक्षर ने उन्हें आउट किया, लेकिन जडेजा ने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया था. जड्डू अन्य बाएं हाथ के स्पिनर्स की तुलना में ज्यादा तेज हैं.

जड्डू के खिलाफ कट शॉट खेलना मुश्किल है और उनके विरुद्ध स्वीप मारना नामुमकिन है. आप स्लॉग स्वीप जरूर खेल सकते हैं, लेकिन आप जडेजा के खिलाफ पारंपरिक स्वीप नहीं खेल सकते.’

केन विलिमसन एक चतुर खिलाड़ी (Champions Trophy 2025 Final)

अश्विन कहते हैं, ‘जडेजा की खासियत यह है कि वो केन विलियमसन के खिलाफ कभी धीमी गति से गेंदबाजी नहीं करते और उन्हें टर्न भी मिलता है. इसका कारण उनकी शानदार रिलीज, हाई रिलीज प्वाइंट और गेंदों में विविधता है.

केन एक चतुर खिलाड़ी हैं. इसलिए वह अपने तीनों स्टम्प दिखाते हैं, ताकि जड्डू स्टंप में गेंदबाजी करने को मजबूर हों और वो कवर के ऊपर से चिप शॉट खेल सकें. पिछले मैच में उन्होंने जडेजा के खिलाफ ऐसा ही किया था.’

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड : मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, विल ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट : यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.

Sourav Ganguly Missed Centuries : दादा” का दर्द…38 शतक के बावजूद सौरव गांगुली को चुभता है ‘70 पर आउट होना…
भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में 27 को होगी, नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारी ले सकेंगे भाग
Team India T20 Captaincy : सूर्यकुमार की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान
Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक
IPL Match : अहमदाबाद में बड़ा मुकाबला, क्या टाइटंस के खिलाफ किंग्स फिर जीत की राह पकड़ पाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?