CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:बीएम शाह हॉस्पिटल ने घायल को भर्ती करने से किया मना, शंकराचार्य में इलाज के दौरान तोड़ा दम..

कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:बीएम शाह हॉस्पिटल ने घायल को भर्ती करने से किया मना, शंकराचार्य में इलाज के दौरान तोड़ा दम..

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

भिलाई में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को एडमिट करने से एक अस्पताल ने मना कर दिया। उसके बाद दूसरे में भर्ती कराया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। जब युवक की मौत हो गई, तो पुलिस को मेमो रिपोर्ट से दो दिन बाद जानकारी मिली। घटना जामुल थाना इलाके के फौजी नगर की है।

पुलिस के मुताबिक, राकेश सिंह (36) 6 मार्च की दोपहर अपने दोस्त के साथ बाइक पर खाना खाने घर जा रहा था। वो जैसे ही अनंत फर्नीचर दुकान के सामने अर्टिगा कार CG 07 CG 1978 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार सवार घायल को बीएम शाह हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

इसके बाद उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां एक दिन इलाज के बाद राकेश को दूसरे दिन 7 मार्च को 7.10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे की हालत सामान्य है।

पीएम के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

8 मार्च की दोपहर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में परिजनों ने कार ड्राइवर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल पुलिस आरोपी को बता रही अज्ञात

इस हादसे का पूरा सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। उस फुटेज में कार में बैठा युवक भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी पुलिस कार ड्राइवर और मालिक को अभी तक अज्ञात बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो चीजें सामने आएंगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

दो भाई दोनों की सड़क हादसे में मौत

सड़क हादसे में मृत राकेश सिंह दो भाई थे। राकेश के छोटे भाई की मौत भी दो साल पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी। उसके बाद राकेश ही मां बाप का एकलौता सहारा था। इस दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई।

Fake Marriage Party Controversy : ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई
Fake Property Registry Scam : मृत महिला को जिंदा बताकर की रजिस्ट्री, कारोबारी और BJP मंडल अध्यक्ष सहित 7 पर केस दर्ज
Nidhan News : नहीं रहें पं. शिवकुमार तिवारी, कल होगा अंतिम संस्कार
CBSE Board Exam 2026 : दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, सर्वोत्तम स्कोर ही माना जाएगा अंतिम
CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?