CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: DFO, असिस्टेंट कमिश्नर और 2 शिक्षकों के ठिकानों पर रेड, कैश और जेवरात बरामद…

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: DFO, असिस्टेंट कमिश्नर और 2 शिक्षकों के ठिकानों पर रेड, कैश और जेवरात बरामद…

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेड पड़ी है। रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच जारी है।

बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है। सुबह करीब 13 टीमों ने दबिश दी है।

इन 3 लोक सेवक अधिकारियों पर एक्शन

  1. श्याम सुंदर सिंह चौहान, तत्कालीन डी.एम.सी., समग्र शिक्षा विभाग, सुकमा
  2. अशोक कुमार पटेल, तत्कालीन डी. एफ.ओ. सुकमा
  3. आनंद जी सिंह, उपायुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बीजापुर

सुकमा में स्थानीय प्रशासन को नहीं थी खबर

सुकमा के DFO अशोक पटेल के घर टीम तड़के 4 बजे पहुंची। हालांकि, इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। DFO के घर में ACB और EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। वहीं रायगढ़ के कृष्णा वाटिका और पैतृक ग्राम झालमुड़ा में भी कार्रवाई चल रही है।

इसी तरह छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर में भी जांच जारी है। एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान DMC भी रह चुके हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंदजी सिंह पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। जगदलपुर में भी उनका निवास है।

रायपुर-जगदलपुर के 10 ठिकानों में पड़ी थी IT की रेड

जगदलपुर और रायपुर में कुछ दिन पहले ही IT ने 3 कारोबारियों के ऑफिस और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा था। टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड की गई थी।

बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे थे।

श्याम सोमानी के पास बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी

श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है।

Jandarshan : मुख्यमंत्री निवास में 8 को जनदर्शन, सीएम करेंगे आमजन से सीधा संवाद
Raigarh Municipal Action: सफाई और सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर सख्ती, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; निगम ने अनुबंध किया रद्द
Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing : नगर-निगम आयुक्त–उपायुक्त सुनवाई में गैरहाजिर, महिला आयोग ने एसपी को दिए तलब के आदेश
रैगिंग की घटना के बाद अब एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी, दूसरे समुदाय से 12th का Student है आरोपी, शिकायत जांच बाद FIR की ओर
हाईवे पर चक्काजाम, भीम आर्मी नेताओं के खिलाफ़ अपराध दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Mahua Liquor Seizure Balodabazar
छत्तीसगढ़

Mahua Liquor Seizure Balodabazar : देसी शराब की गुप्त फैक्ट्री पकड़ी गई

27/12/2025
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा

31/12/2025
Arang Drug Case
छत्तीसगढ़

Arang Drug Case : 5 किलो गांजा और दो संरक्षित जंगली जीवों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा आदतन अपराधी

20/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनिया

युवक पर फायरिंग का आरोप : हत्या में मुख्य गवाह है शिकायतकर्ता, बोला- हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए

05/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?