CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग

Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग

By Newsdesk Admin 11/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मार्च। मध्यप्रदेश राज्य में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला हरदा जिले से सामने आया है। जहां शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को एक नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 11वीं की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पीड़िता एवं बाल अपचारी दोनों नाबालिग
मामले में पीड़िता एवं बाल अपचारी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम केस दर्ज कर शनिवार को बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। आरोपित से महिला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। बाल अपचारी को रविवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
शनिवार को अपचारी बालक हुआ 18 वर्ष का
बताया जा रहा कि पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने वाले दिन यानि शनिवार को अपचारी बालक 18 वर्ष हो हुआ है। छात्रा के स्वजनों ने बाल अपचारी पर ब्लैकमेल कर नकदी एवं जेवर लेने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर बाल अपचारी से पूछताछ की जा रही है।

महिला पुलिस थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने बताया कि बाल अपचारी पर धारा 376 (2) (एन), 384, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 51 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जहां पर पूछताछ की जा रही है। रविवार को किशाेर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था रुपये
पहली बार छात्रा को अपने घर पर बुलाया, बाद में होटल ले जाकर किया दुष्‍कर्म। पुलिस को शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बाल अपचारी को एक वर्ष से जानती है। उसकी दोस्ती इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम पर उसी के मोहल्ले में रहने वाले बाल अपचारी से हुई। इसके बाद मोबाइल फोन पर बात होने लगी। बाल अपचारी ने 22 अप्रैल 2022 को उसे अपने घर मिलने के लिए बुलाया, जहां वह अकेला था। उसने उसे पसंद करने के साथ शादी करने का कहकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद 25 दिसंबर 2022 को शहर के बैरागढ़ के सामने स्थित होटल में बुलाया। यहां भी छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि बाल अपचारी द्वारा दो-तीन महीने से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहा है। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके डर के कारण में वह रुपये देती रही।

अभिभावकों को बच्चों की बढ़ानी होगी मानीटरिंग- पुलिस अधीक्षक
नाबालिगों में बढ़ते इस प्रकार के संगीन अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि नाबालिगों में ऐसे अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण स्कूल की गतिविधियों में छात्र-छात्राओं की भागीदारी नहीं होना है। बच्चे स्कूल की गतिविधियों में ध्यान देंगे तो उनका दिमाग इस प्रकार के कृत्यों के ओर नहीं जाएगा। वहीं स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की मानीटरिंग बढ़ानी होगी। बच्चों की हर दिन की जानकारी अभिभावकों को मिलना चाहिए। इससे अभिभावकों को बच्चों की प्रतिदिन की जानकारी मिल सकेगी।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

Newsdesk Admin 11/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?