CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मार्च बालोद जिले में टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी देने के नाम पर 84.30 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दल्लीराजहरा पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।ये दोनों आरोपी 2024 से फरार चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

राजहरा पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मध्यप्रदेश के बैहर, बालाघाट से आरोपियों की गिरफ्तारी की है।एजेंसी दिलाने का लालच, और ठग लिए लाखोंदल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 9 के निवासी रंजीत सिंह पन्नू ने राजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नागेश कुमार धारा, आरती और विद्या भट्ट से 2022 में जान-पहचान हुई थी। आरोपियों ने लेट्स ट्रैवल्स फ्री नाम से ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप दिलाने का लालच दिया।झांसे में लेकर अलग-अलग किश्तों में कुल 84.30 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। लेकिन ना तो एजेंसी दी गई और ना ही रकम लौटाई गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज है।

डीलरशिप स्कीम बता कर लिया झांसे मेंराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि 10 नवंबर 2022 को आरोपी दल्लीराजहरा पहुंचे थे और ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप स्कीम बता कर प्रार्थी से एजेंसी लेने के लिए रकम जमा करने की शर्त रखी गई। इस दौरान आरती और विद्या भट्ट ने डॉक्यूमेंट चार्ज और सदस्यता शुल्क के नाम पर 15-15 हजार रुपए लिए।भरोसा जितने के बाद खाते में जमा कराए पैसेभरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी को पूरी रकम जमा करने के लिए राजी कर लिया और झांसे में आकर 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 के बीच प्रार्थी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 84.30 लाख रुपए नागेश कुमार धारा के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

यह रकम फोन पे, आरटीजीएस और चेक के माध्यम से जमा कराई गई, लेकिन इसके बाद न तो डीलरशिप मिली और न ही रकम वापस की गईपैसा मांगने फोन किया तो मोबाइल बंद कियाआरोपियों ने 3 महीने में पूरी रकम लौटाने और 20% प्रतिमाह लाभांश देने का वादा किया था। लेकिन न तो डीलरशिप दी गई और न ही पैसा लौटाया गया।अप्रैल 2024 में जब प्रार्थी ने संपर्क किया, तो आरोपियों ने जल्द ही रकम वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया।

ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने 3 जून 2024 को राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।मध्यप्रदेश से पकड़े गए आरोपीसीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने सबसे पहले बैंगलोर, कर्नाटक में आरोपी के पते पर दबिश दी। लेकिन नागेश की पत्नी ने बताया कि वह दो वर्षों से घर नहीं आया। जांच में सामने आया कि उसके सभी मोबाइल नंबर या तो बंद हो चुके हैं या किसी और के नाम पर अलॉट हो गए हैं।इसके बाद पुलिस ने केरल में भी छानबीन की। लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन बैहर, बालाघाट (मध्यप्रदेश) में मिली।

पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापा मारकर नागेश कुमार धारा (52 वर्ष) और आरती (52 वर्ष) दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मूलतः कासरगोड, केरल के रहने वाले हैं।आरोपी के खाते में मौजूद 1 लाख रुपए किया फ्रीजपुलिस ने आरोपियों के पास से एक डेल कंपनी का लैपटॉप और दो स्क्रीन टच मोबाइल जब्त किया। साथ ही नागेश कुमार धारा के बैंक खाते में मौजूद 1 लाख रुपए फ्रीज कर दिए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Abraham Accords : ईरान समझौते के बाद आखिर किन देशों को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल
Paddy Differential Politics: धान की अंतर राशि पर घमासान, कांग्रेस ने मांगी लाभार्थियों की सूची
Kondagaon Road Accident: ट्रक की टक्कर से CAF जवान की मौत, भाई की आंखों के सामने बुझी जिंदगी
Smart Lake Project Chhattisgarh : तेलीबांधा तालाब की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगर निगमों में एक-एक तालाब को बनाया जाएगा स्मार्ट
Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?