CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Sports Science Center : बिलासपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर,  निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Chhattisgarh Sports Science Center : बिलासपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर,  निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share
Chhattisgarh Sports Science Center
Chhattisgarh Sports Science Center

सीजी भास्कर, 27 जून :  छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पहले (Chhattisgarh Sports Science Center) की स्थापना बिलासपुर के बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में की जाएगी। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। इस केंद्र में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Contents
  • आठ अत्याधुनिक विभागों से मिलेगा प्रशिक्षण
  • खिलाड़ियों की प्रतिभा की होगी वैज्ञानिक पहचान

आठ अत्याधुनिक विभागों से मिलेगा प्रशिक्षण

बिलासपुर में बनने वाला प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक दक्षता और जैविक विशेषताओं का वैज्ञानिक परीक्षण करेगा। परीक्षण के आधार पर यह तय किया जाएगा कि खिलाड़ी किस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इससे शुरुआती स्तर पर ही प्रतिभाओं की सही पहचान होगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। राज्य सरकार भविष्य में सभी संभागों में ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रही है।

सेंटर में खेल एंथ्रोपोमेट्री, बायोमैकेनिक्स, व्यायाम शरीर क्रिया विज्ञान, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन, खेल पोषण, खेल मनोविज्ञान, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा डेटा एनालिटिक्स एवं आईटी सहित आठ विशेष विभाग स्थापित किए जाएंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए हाई-स्पीड कैमरे, मोशन एनालिसिस सिस्टम, आधुनिक जिम, रिकवरी उपकरण, डाइट लैब और वीडियो एनालिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

खिलाड़ियों की प्रतिभा की होगी वैज्ञानिक पहचान

प्रदेश में पहली बार खेल विज्ञान आधारित यह केंद्र खिलाड़ियों के प्रदर्शन का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उनकी कमजोरियों को दूर करने और क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार होने वाले व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेंगे। इससे प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही पेशेवर मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

वर्ष 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देशभर में खेल विज्ञान के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी समेत अन्य खेलों में संभावनाओं को देखते हुए इस सेंटर की स्थापना की जा रही है। खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस पहल से खिलाड़ियों को वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण, फिटनेस मूल्यांकन और खेल चयन में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी संभागों में भी ऐसे स्पोर्ट्स साइंस सेंटर विकसित किए जाएंगे।

Dubai Stranded Youth: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस
Questions raised on the resources of Bastar : स्थानीय उद्योग और रोजगार की मांग तेज
Durg central Jail News : जेल के भीतर बिगड़ी हालत, इलाज के लिए बाहर ले जाते समय खत्म हो गई एक सजा काट रही जिंदगी
Chhattisgarh Weather Update : जनवरी के जाते-जाते फिर बदलेगा मौसम का रुख, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
CG News : लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिल कर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल..?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?