CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED ने तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले आरोपी की अचल संपत्ति की कुर्क, दो गिरफ्तार

ED ने तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले आरोपी की अचल संपत्ति की कुर्क, दो गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

रायपुर, 12 मार्च 2025 :

ईडी ने शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ वन्यजीव तस्करी मामले में अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। इन पर तेंदुए के शावकों की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने इन शावकों को रायपुर में पकड़ा था। ईडी ने जांच के दौरान दोनों की संलिप्तता की पुष्टि की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात मार्च को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शब्बीर अली से संबंधित वन्यजीव तस्करी मामले में अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

यह कार्रवाई शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सिविल लाइन रायपुर द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआइआर के आधार पर की गई है।

तेंदुए के शावकों की तस्करी
ईडी द्वारा शुरू की गई जांच के अनुसार शब्बीर अली और राकेश निषाद पर आरोप है कि उन्होंने दो तेंदुए के शावकों को बेचने के इरादे से उनकी तस्करी की थी। पुलिस ने एक नवंबर 2019 को रायपुर में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस मामले का आरोप पत्र दायर किया था।

ईडी की जांच और कार्रवाई
ईडी की जांच में पाया गया है कि शब्बीर अली अवैध तस्करी में संलिप्त था और तेंदुए के शावकों की तस्करी के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जानवरों की अवैध बिक्री और खरीद में भी उसका हाथ था। इसके अलावा शब्बीर अली पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 49 का उल्लंघन करने का भी आरोप है। जांच में प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यों और अभियुक्तों के बयानों ने शब्बीर अली और राकेश निषाद की संलिप्तता को प्रमाणित किया है।

मैनपुर से लेकर आए थे शावकों को
गरियाबंद के मैनपुर से तेंदुआ के शावकों को तस्करी के लिए रायपुर लाया गया था। सूचना के आधार पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान टीम ने दोनों को पकड़ा। उनके वाहनों की जांच में शावकों को बरामद किया गया।

दुबई में नौकरी का झांसा, 19 दिन तक बंधक बनाकर कराया काम; कानपुर का युवक कैसे जान बचाकर लौटा भारत?
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल
Illegal Liquor : 117 पाव शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त
Surajpur Police Attack : ग्रामीणों के हमले में DSP सहित 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
Working Women Hostel: नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 1000 क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल, सुरक्षित आवास की दिशा में बड़ा कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?