CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारतमाला में भ्रष्टाचार..CBI जांच की मांग पर वॉकआउट:महंत बोले- पिछली सरकार का घोटाला मानकर जांच करें, CM ने कहा-कांग्रेस ने ही CBI बैन की

भारतमाला में भ्रष्टाचार..CBI जांच की मांग पर वॉकआउट:महंत बोले- पिछली सरकार का घोटाला मानकर जांच करें, CM ने कहा-कांग्रेस ने ही CBI बैन की

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

12 मार्च 2025 :

भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले की CBI जांच की मांग की, जबकि विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा ने गड़बड़ी स्वीकार करते हुए संभागीय आयुक्त से जांच कराने की घोषणा की।

मामले में सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तो CBI को बैन किया था। इस दौरान बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने कहा कि कांग्रेस को अब केंद्रीय एजेंसियों पर भरोसा कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि जो लोग CBI को बैन करते हैं और ED पर सवाल उठाते हैं, वे अब खुद जांच की मांग कर रहे है

मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकारी गड़बड़ी

विधानसभा में चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकार किया कि भारतमाला परियोजना में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि-

अधिसूचना जारी होने के बाद रकबे के टुकड़े कर दिए गए

पहले से अधिकृत भूमि का दोबारा भू-अर्जन किया गया

ट्रस्ट के बदले ट्रस्ट से जुड़े व्यक्ति को मुआवजा दे दिया गया।

इस मामले में डिप्टी कलेक्टर, SDM, तहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई की गई है।

मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की विस्तृत जांच कराएगी और इसकी जिम्मेदारी आयुक्त को सौंपी गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के जवाब पर असंतोष जताया और कहा कि सिर्फ विभागीय जांच से दोषियों को बचने का मौका मिल जाएगा। उन्होंने कहा-‘यह एक बड़ा घोटाला है, जिसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल हो सकते हैं।’

दोनों राजनीतिक दलों के लोग भी इसमें मिले हो सकते हैं। इस मामले में सिर्फ निलंबन से कुछ नहीं होगा, बल्कि दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। निलंबन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे दोषी कुछ समय बाद फिर बहाल हो जाते हैं और उसी तरह से काम करते हैं।’

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- ‘मैं नहीं कह रहा कि यह आपकी सरकार की गड़बड़ी है। इसे पिछली सरकार का घोटाला मानकर निष्पक्ष जांच करा लें। अगर पिछली सरकार के घोटाले की जांच कराने में कोई परेशानी नहीं है, तो CBI जांच की मांग स्वीकार करें।’

जांच में कोताही नहीं बरती जाएगी- साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CBI जांच की मांग पर विपक्ष को घेरा और कहा- राजस्व मंत्री ने अच्छे से जवाब दिया है। अगर जांच में कोई शिकायत होगी तो हमें बताइएगा।

इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने ही CBI को प्रदेश में बैन कर दिया था। अब वही कांग्रेस CBI जांच की मांग कर रही है।

बीजेपी विधायक बोले केन्द्रीय एजेंसियों पर अचानक इतना भरोसा कैसे

बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने भी विपक्ष पर हमला बोला और कहा- ‘जो लोग पहले CBI को बैन करते हैं और ED पर भरोसा नहीं करते, वे आज खुद CBI जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस को केंद्रीय एजेंसियों पर अचानक से इतना भरोसा कैसे हो गया?’

विपक्ष की विधायकों की समिति से जांच की मांग

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों की समिति बनाकर जांच कराने की मांग की, लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर आयुक्त से जांच कराने का निर्णय लिया। इससे नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है, इसलिए विपक्ष को कानूनी रास्ता अपनाना पड़ेगा।

इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है, जबकि सरकार ने जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि आगे जांच किस दिशा में जाती है।

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार
BJP MLA Purandar Mishra was duped : खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए
Chhattisgarh Tourism Minister : जशपुर के ‘मिनी गोवा’ पहुंचे पर्यटन मंत्री, मयाली की वादियों में बोटिंग का लिया लुत्फ
Raigarh Elephant Attack : हाथियों का आतंक, 26 किसानों की धान की फसल बर्बाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?