CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘तुम्हारी पत्नी और बेटी पर है साया’—डराकर ताबीज दिया और कर ली ठगी, तीन गिरफ्तार..

‘तुम्हारी पत्नी और बेटी पर है साया’—डराकर ताबीज दिया और कर ली ठगी, तीन गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मार्च |

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक परिवार से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक परिवार के मुखिया लखमूराम नेताम को बताया कि उनकी पत्नी और बेटी के शरीर में मृत आत्मा का साया है।

उन्होंने लखमूराम से कहा, जल्द उपाय करो वरना, कभी भी उनके परिवार में अनहोनी हो सकती है। इससे लखुराम डर गया।

डर का फायदा उठाकर ठगों ने 81,500 रुपए की ठगी कर ली और बाद में और अधिक धन और सामान की मांग करने लगे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 61,000 रुपए नकद के साथ तीन मोबाइल फोन, एक मारुति कार, नकली पत्थर, ताबीज-बिल्ला, नुकीली कीलें बरामद की है। यह मामला थाना फरसगांव का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित लखमूराम नेताम कोंडागांव के डिहीपारा, गट्टीपलना का रहने वाला है। वो किसी सरकारी काम से अपनी कार से कोंडागांव जा रहा था।

ठगों ने पीड़ित की कार से खुद की कार लगाकर उसे रोका

जब वे भैरव मंदिर, फरसगांव के पास पहुंचा, तो एक सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार (CG 04 QB 9221) में सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। जब लखमूराम ने अपनी कार नहीं रोकी, तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी जबरन उनकी कार के सामने लगा दी, जिससे उन्हें रुकना पड़ा।

आरोपियों ने खुद को ज्योतिषी और तांत्रिक विद्या का जानकार बताया और कहा कि उन्हें लखमूराम के घर में बड़ी समस्या दिख रही है। उन्होंने पीड़ित से पूछा कि आए दिन तुम्हारी पत्नी और बेटी की तबीयत खराब रहती है। पीड़ित जालसाज की बातों पर भरोसा होने लगा।

जालसाजों ने पीड़ित को डराते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटी पर मृत आत्मा का वास हो चुका है, इस वजह से दोनों की तबीयत आए दिन खराब रहती है। अगर समय रहते इसका उपाय नहीं किया गया तो हत्या या आत्महत्या जैसी घटना हो सकती है।

जालसाजों की बातों में आकर लखमूराम ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपाय पूछा।

ठगों ने दिए ताबीज, कहा- पहनने से सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी

इस पर आरोपियों ने लखमूराम को विश्वास में लेते हुए तंत्र-मंत्र करते किए और अपने बैग से दो काले ताबीज निकालकर दिए। उन्होंने दावा किया कि यह ताबीज पहनने से घर की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस झांसे में आकर पीड़ित ने डर के कारण आरोपियों को 81,500 रुपए नगद दे दिए।

पहली बार ठगी में सफल होने के बाद आरोपियों का लालच बढ़ गया। अगले ही दिन उन्होंने लखमूराम को दोबारा फोन कर कहा कि समस्या पूरी तरह खत्म करने के लिए और अनुष्ठान करना होगा। इसके लिए उन्होंने फिर से 80,000 रुपए नगद, 5 किलो मिठाई, सोने के गहने, चावल और सिंदूर लाने की मांग की।

पीड़ित को ठगी का अहसास होने पर की शिकायत

लखमूराम को धीरे-धीरे ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा ठगों को लखमूराम की शिकायत पर थाना फरसगांव में ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के फोन लोकेशन और कार की जानकारी मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर के चाटीडिह से 37 वर्षीय इब्राहिम अली, कोरबा के उरगा से 27 वर्षीय तालिब हुसैन और रायगढ़ के राजीव गांधी नगर से 27 वर्षीय नजर हुसैन शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि ये तीनों कोंडागांव के अलावा, विश्रामपुर, नारायणपुर, कांकेर में भूत-प्रेत का डर दिखाकर लोगों से ठगी कर चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों से कुल 14.42 लाख की सामान जब्त किया है। इसमें 61,000 रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन, एक मारुति कार, 105 नग नकली पत्थर, 20 नग ताबीज-बिल्ला, 20 नग नुकीली कीलें और अन्य सामान शामिल है। तालिब हुसैन से 21,000 रुपए नकद और 34,000 का मोबाइल, नजर हुसैन से 20,000 रुपए नकद और 37,000 का मोबाइल तथा इब्राहिम अली से 20,000 रुपए नकद और एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया।

त्रिपुरा में किडनैप कर खाली मदरसे में नाबालिक के साथ गैंगरेप
JE परीक्षा में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का आदेश: बोनस अंक दें, 3 महीने में करें नियुक्ति…
कोलकाता के ईडन गार्डन को AIMIM नेता ने बताया वक्फ की संपत्ति…TMC ने साधा निशाना
मैं तो बहुत सुंदर हूं… तुम मेरे लायक नहीं!” — शादी के बाद बदल गया पत्नी का रवैया…
भारत के जवाब में नकल पर उतरा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की अगुवाई में विदेश टीम भेजेंगे PM शहबाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?