CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी की अश्लील चैटिंग कोई भी पति बर्दाश्त नहीं कर सकता… मध्य प्रदेश HC ने सुनाया फैसला

पत्नी की अश्लील चैटिंग कोई भी पति बर्दाश्त नहीं कर सकता… मध्य प्रदेश HC ने सुनाया फैसला

By Newsdesk Admin
14/03/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मार्च मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सामने हाल ही में एक केस आया जहां पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसके साथ हिंसा करता है और 25 लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया. वहीं, दूसरी तरफ पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी मोबाइल पर अपने पुरुष दोस्तों से अश्लील चैटिंग करती है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में पारिवारिक अदालत के आदेश के खिलाफ एक महिला की अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसके पति की तलाक की याचिका को उसके खिलाफ क्रूरता के आधार पर अनुमति दी गई थी.पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी अपने पुरुष दोस्तों से उनके निजी जीवन के बारे में बात कर रही है, पति-पत्नी के शारीरिक संबंधों को लेकर पत्नी अपने पुरुष दोस्तों से फोन पर चैटिंग कर रही है. इसी को लेकर जस्टिस विवेक रूसिया और गजेंद्र सिंह की बेंच ने फैसला सुनाया.कोर्ट ने क्या कहा?कोर्ट ने कहा कि कोई भी पत्नी या पति शादी के बाद अपने दोस्तों के साथ अश्लील बातचीत नहीं कर सकता.

कोर्ट ने कहा, कोई पति यह बात बर्दाश्त नहीं करेगा कि उसकी पत्नी अपने मोबाइल पर इस तरह की अश्लील चैटिंग कर रही है. शादी के बाद पति और पत्नी को इस बात की आजादी होती है कि वो अपने फोन पर जिससे चाहे चैटिंग कर सकते हैं, लेकिन इस चीज में इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं.कोर्ट ने कहा, आपकी बातों का लेवल सभ्य होना चाहिए. साथ ही कोर्ट ने कहा, आपकी बातों का लेवल तब और ज्यादा सभ्य होना चाहिए जब आप महिला होकर किसी पुरुष से बात कर रहे हो या फिर पुरुष होकर किसी महिला से बात कर रहे हो. आपकी बातें ऐसी होनी चाहिए जिस पर आपके पार्टनर को कोई आपत्ति न हो. कोर्ट ने कहा कि अगर आपत्ति के बावजूद पति या पत्नी ऐसी बातें करना जारी रखते हैं तो यह निश्चित रूप से दूसरे साथी के लिए मानसिक क्रूरता की वजह बनेगा.कैसे शुरू हुआ कपल के बीच विवादइस कपल ने साल 2018 में शादी की थी.

पति आंशिक रूप से सुन नहीं सकता है और इस बात की जानकारी शादी से पहले ही पत्नी को दे दी गई थी. हालांकि, पति ने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद पत्नी ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और डेढ़ महीने बाद ही वो ससुराल छोड़ कर चली गई. पति ने कथित रूप से यह भी आरोप लगाया कि पत्नी शादी के बाद अपने पुराने लवर (प्रेमी) से मोबाइल पर चैटिंग करती थी. पति ने कहा, उन दोनों की व्हाट्सऐप पर हुई बातें वल्गर है.पति के लगाए गए आरोपों पर पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, पत्नी ने कहा कि जिन पुरुष से उसकी चैटिंग होने का आरोप लगाया जा रहा है, उसका उनसे कोई संबंध नहीं है

. उसने यह भी दावा किया कि पति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया था और उसके खिलाफ सबूत बनाने के लिए उन 2 पुरुषों को उसी ने मैसेज किए थे.पत्नी ने क्या कहा?पत्नी ने आगे तर्क दिया कि उनके पति ने उनके फोन से चैट निकाल कर उनकी निजता के अधिकार का उल्लंघन किया है. पत्नी ने पति पर उसे पीटने और 25 लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया. हालांकि, हाई कोर्ट ने पाया कि महिला के पिता ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी बेटी को पुरुष दोस्तों से बात करने की आदत थी

.पारिवारिक अदालत ने पाया कि उदाहरण ए/4 और ए/6, विनोद और अन्य के साथ इस अपीलकर्ता की चैटिंग का प्रिंटआउट, एक सभ्य बातचीत नहीं है. प्रतिवादी के खिलाफ एफआईआर या घरेलू हिंसा आदि की शिकायत के माध्यम से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है, जो यह स्थापित करता है कि पत्नी के खिलाफ प्रतिवादी के आरोप सही हैं. इसी के चलते, अदालत उस व्यक्ति को तलाक देने के पारिवारिक अदालत के फैसले से पूरी तरह सहमत थी

Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?
CG News 🛑 Business School की वेबसाइट गलती से हुई ओपन 🛑 महिला से साढ़े 87 लाख की हो गई ठगी 🛑 राजस्थान के बैंक एकाउंट में रूपये हुए ट्रांसफर 🛑 एक आरोपी गिरफ्त में 🛑 दो फरार की सरगर्मी से तलाश
Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस
मैहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे भोपाल के 4 श्रद्धालुओं की मौत
Oh…my….God.. नकली नाेट देकर खरीदा असली सोना, 1 करोड़ 30 लाख के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह “अनुपम खेर” की तस्वीर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह “रिसोल बैंक आफ इंडिया” की सील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?