CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर से MP-राजस्थान के लिए नई ट्रेनों की डिमांड:संसद में बृजमोहन ने जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर के लिए मांगी ट्रेनें; 12 फायर-फाइटिंग केंद्र खुलेंगे

रायपुर से MP-राजस्थान के लिए नई ट्रेनों की डिमांड:संसद में बृजमोहन ने जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर के लिए मांगी ट्रेनें; 12 फायर-फाइटिंग केंद्र खुलेंगे

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

रायपुर , 17 मार्च 2025 :

संसद की कार्रवाई के दौरान हाल ही में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई ट्रेनों की मांग की है। ये ट्रेनें तेलंगाना, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए मांगी गई हैं। सांसद अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री से जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर की ट्रेन रायपुर से चलाने की मांग की गई है। हालांकि अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है।

दरअसल संसद में बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में रेलवे की 2,731 किलोमीटर लंबाई की 25 परियोजनाओं पर सवाल किया था। जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया था कि 37,018 करोड़ रुपए की कार्ययोजना है इसका निर्माण प्रक्रिया में है, जिनमें से 882 किलोमीटर कार्य पूरे हो चुके हैं।

संसद में छत्तीसगढ़ के रेलवे प्रोजेक्ट पर जवाब

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, 2009-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान नई रेल पटरियों की कमीशनिंग 15 गुना बढ़ी है। 2009-14 में सिर्फ 32 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी, जबकि 2014-24 में 999 किलोमीटर रेल लाइन चालू की गई।

रेलवे बजट आवंटन भी 2009-14 में 311 करोड़ रुपए प्रति वर्ष से 2024-25 में बढ़कर 6922 करोड़ रुपए हो गया है, जो 22 गुना ज्यादा है। भारत सरकार के रेल बजट में छत्तीसगढ़ को इस बार 6925 करोड़ रुपए मिले हैं। यह राशि छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, रेल लाइन को दोहरा करने, अलग-अलग जगह पर पुल बनाने में खर्च होगी।

प्रोजेक्ट के अटकने की वजह भी बताई

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर मंत्री ने बताया कि रेलवे के प्रोजेक्ट अटके हैं इसकी वजह भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियां, राज्य सरकार की लागत भागीदारी, कानूनी और जलवायु परिस्थितियों जैसी बाधाएं हैं।

रेलवे मंत्रालय द्वारा परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने, बजट आवंटन बढ़ाने, निगरानी तेज करने और राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसे कदम उठाए गए हैं।

नई ट्रेनों की मांग और जवाब

अग्रवाल ने रायपुर से जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद और जयपुर के लिए नई रेलगाड़ियों की मांग की है। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि नई रेलगाड़ियों का संचालन यात्रियों की मांग, परिचालन संभव और नेटवर्क की जरूरतों के आधार पर किया जाता है।

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ से 8 नई गाड़ियां शुरू की गईं और 8 सेवाओं का विस्तार किया गया। रेलवे द्वारा यात्री आवश्यकताओं और परिचालन संभावनाओं को देखते हुए लगातार नई रेल सेवाओं की समीक्षा की जाती है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर कहा-

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मैं लगातार राज्य के विकास से जुड़ी हर परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहा हूं और आवश्यक सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही और अधिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा

छत्तीसगढ़ में 12 नए अग्निशमन (फायरफाइटिंग) केंद्रों की होगी स्थापना

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर भी गृह मंत्रालय से सवाल किया।

इस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए बताया कि पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिश पर राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 5000 करोड़ रुपए की योजना शुरू की गई है।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 147.745 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसमें से 33.24 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 12 नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना, आधुनिक अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर टेंडर, हाई एक्सपेंशन फोम जनरेटर, सेमी-ऑटोमैटिक डिफाइब्रिलेटर, स्मोक एक्सट्रैक्टर की खरीद की जाएगी।

इसके अलावा अग्निशमन कर्मियों की ट्रेनिंग और राज्य के अग्निशमन सेवा मुख्यालय को मजबूत करने का काम भी किया जाएगा।

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार-

देश में अग्निशमन केंद्रों की 97.54% कमी है।
80.04% अग्निशमन एवं बचाव वाहन की कमी है।
96.28% अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता बनी हुई है।

Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव
महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: युवतियों ने पत्नी के सामने की पिटाई, दूसरी ओर चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल
Bhilai News: जाली नोट खपाते हुए पकड़ाया युवक, बोला कचरे के ढेर से मिले थे नोट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?