CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुणे: दुकान पर खड़ी लड़की पर डाला रंग, विरोध पर हथौड़े से किया हमला… छोटे भाई पर भी बरसाए पत्थर

पुणे: दुकान पर खड़ी लड़की पर डाला रंग, विरोध पर हथौड़े से किया हमला… छोटे भाई पर भी बरसाए पत्थर

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर 17 मार्च 14, मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और खुशियां बांटी. हालांकि इस दिन कई घटनाएं भी सामने आई. अब महाराष्ट्र से भी होली के दिन की एक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने दुकान पर गई एक नाबालिग लड़की के ऊपर रंग फेंक दिया. जब लड़की ने बिना जान-पहचान के रंग डालने का विरोध किया तो उन्होंने लड़की की छोटी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया.

यह घटना पुणे में घटी, जहां युवकों ने न सिर्फ लड़की की बहन पर हमला किया. बल्कि उसके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवकों ने उसके सिर पर पत्थर फेंके. घटना के बाद घायल लड़की और लड़के को नजदीकी अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.दुकान पर सामान लेने गई थी लड़कीइस मामले को लेकर एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला येरवडा के यशवंत नगर इलाके में रहती है. महिला के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक 11 साल का बेटा. होली के दिन उनकी 17 साल की बेटी घर के सामने वाली किराने की दुकान पर कुछ खरीदने गई थी. इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसके ऊपर रंग फेंक दिया. लड़की ने इसका विरोध किया और उसकी उन युवकों के साथ बहस हो गई

.छोटे बहन-भाई पर कर दिया हमलाबहन की बहस की बात सुनकर लड़की की छोटी बहन और भाई दोनों घर से बाहर आ गए. इसके बाद उनकी भी आरोपियों संग बहस हो गई और इसी बीच गुस्से में आकर आरोपियों ने लड़की की छोटी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया. यही नहीं उन्होंने लड़की के 11 वर्षीय छोटे भाई पर भी पत्थर फेंककर हमला किया. बच्चे के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने ये भी बताया कि दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इमरजेंसी में रखा गया है. बच्चों की मां ने येरवडा पुलिस के पास जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके आधार पर पुलिस ने गिरोह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जा रही है.

जवाहर मार्केट की P पार्किंग हटाने के विरोध में होगा प्रदर्शन, कहा – “प्रतिकूल असर पड़ेगा, अनुचित है”
Zomato Delivery Boy Robbery : भिलाई में चाकू की नोक पर लूट, कुछ ही घंटों में 2 आरोपी वाहन समेत गिरफ्तार
CG Liquor Scam: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पहुंची ED टीम, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से ली जानकारी
Raghav Chadha’s security withdrawn : पंजाब सरकार ने राघव की सुरक्षा छीनी
Raped A Minor : तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, लड़की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

Minor Girls Assault Case

Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई

Iran Supreme Leader Funeral

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case

Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?