CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ

IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

17 मार्च 2025 :

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का खुमार अभी तक फैंस के सिर से उतरा भी नहीं है, इस बीच ही आईपीएल का नया सीजन आ रहा है। विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित बड़े-बड़े क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन खेलने वाले हैं। इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

बीते साल शाह रुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सीजन जीता था, इसलिए आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत वही करेंगे। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। हालांकि, जहां क्रिकेट है, वहां बॉलीवुड न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। आईपीएल के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारे अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाने वाले हैं और परफॉर्म करने वाले हैं।

IPL की ओपनिंग सेरेमनी में इन सितारों का होगा परफॉर्मेंस

न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले सितारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रद्धा कपूर का है। बीता साल श्रद्धा और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ का रहा है, ऐसे में एक्ट्रेस को इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने का मौका मिला है।

यह ही पढ़ें: Shraddha Kapoor Birthday: फोन के वॉलपेपर से कन्फर्म हुआ रिश्ता! रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखा खास पल
हालांकि, आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने ‘बिक्की’ उर्फ राजकुमार राव के साथ नहीं, बल्कि अपने बचपन के क्रश वरुण धवन के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। दोनों रेमो डिसूजा की ‘स्ट्रीट डांसर’ और एबीसीडी 2 में काम कर चुके हैं। उनकी दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। श्रद्धा और वरुण धवन फैंस की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ियों में से एक है, ऐसे में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में दोनों को साथ में परफॉर्म करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।

श्रद्धा-वरुण के अलावा अरिजीत सिंह की गूंजेगी आवाज

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन (Varun Dhawan) के अलावा अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh Song) भी इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले भी वह आईपीएल 2023 और वर्ल्डकप 2023 के उदघाटन समारोह में परफॉर्म किया था।

आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2025 में होगी और मिड मई तक टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। अगर आप आईपीएल 2025 बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते, तो इन मैचों को आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं। अगर आप 299 रुपए का जियो कार्ड का रिचार्ज करवाते हैं, तो इंडियन प्रीमियर लीग को 90 दिन फ्री में देख सकते हैं।

”राजनीति में मुझे 25 साल हो गए, बहुत उतार-चढ़ाव…’ वसुंधरा राजे का दिखा शायराना अंदाज
Stock Market: टैरिफ के खौफ से उबरा शेयर बाजार, अब रिकवरी मोड में, सेंसेक्स-निफ्टी भागे
PM मोदी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 5 मंत्रियों ने की अगवानी… श्रीलंका में प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम
विधानसभा में ‘बीवी की कसम’ पर गरमाया माहौल,भिड़े मंत्री और विधायक
NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?