CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sunita Williams : अनडॉकिंग, 17 घंटे की जर्नी और सुबह 3.27 बजे लैंडिंग… सुनीता विलियम्स की धरती वापसी पर

Sunita Williams : अनडॉकिंग, 17 घंटे की जर्नी और सुबह 3.27 बजे लैंडिंग… सुनीता विलियम्स की धरती वापसी पर

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share
Sunita Williams
Sunita Williams

सीजी भास्कर, 18 मार्च । नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती की ओर लौटने वाले हैं, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। उनकी वापसी के साथ ही अंतरिक्ष में उनकी नौ महीने की यात्रा समाप्त होगी।

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) , विल्मोर और अन्य दो क्रू-9 सदस्यों के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर धरती की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय समयानुसार, 18 मार्च को सुबह 10:35 बजे यान को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग किया जाएगा।

कैसे बदला पहले से निर्धारित योजना (Sunita Williams)

जून 2024: सुनीता विलियम्स और विल्मोर 5 जून, 2024 को धरती से रवाना हुए, उनका आईएसएस पर रुकने का कार्यक्रम सीमित समय के लिए था। लेकिन कुछ समय बाद इंजीनियरों ने स्टारलाइनर में हीलियम लीक और प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी का पता लगाया, जिससे यान की वापसी असुरक्षित हो गई।

अगस्त 2024: NASA ने देरी को स्वीकार किया और 2025 की शुरुआत में निर्धारित स्पेसएक्स मिशन के माध्यम से वैकल्पिक वापसी योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू की।

सितंबर 2024: स्टारलाइनर बिना अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौट आया, जिससे अन्य अंतरिक्ष यानों के लिए डॉकिंग पोर्ट खाली हो गया। सुनीता विलियम्स और विल्मोर की सुरक्षित वापसी के विकल्प की प्रतीक्षा करते हुए, आई.एस.एस. की ऑपरेशनल एफिसिएंसी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया।

यह है NASA की तैयारी (Sunita Williams)

मिशन प्रबंधक मौसम की स्थितियों की निगरानी करते रहेंगे, क्योंकि ड्रैगन का अनडॉकिंग कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे अंतरिक्ष यान की तैयारी, रिकवरी टीम की तत्परता, मौसम, समुद्री हालात और अन्य तत्व। NASA और SpaceX क्रू-9 की वापसी के समय स्प्लैशडाउन स्थान की पुष्टि करेंगे। NASA ने सुनीता को लाने के लिए SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल का चयन किया है, जो अपने निर्माण के बाद से अब तक 49 बार लॉन्च हो चुका है। ड्रैगन कैप्सूल ने 44 बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की है और 29 बार रीफ्लाइट की गई है।

Strait of Hormuz Transit News : अब 24 घंटे खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज,तेल संकट के बीच ईरान का बड़ा फैसला
MP Teacher Recruitment Delay: अधूरी भर्तियां, नई टाइमलाइन ने बढ़ाया उम्मीदवारों का इंतजार
नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कामेडियन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस
खूब मिठाई खाई, नाच-नाच कर लूट मचाई, देखिए शॉप में चोरों का हैरान करने वाला CCTV वीडियो
Sanjauli Mosque: संजौली में फिर गरमाया मस्जिद विवाद, नमाज के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?