CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की तैयारी:जल्द हो सकती हैं नई नियुक्तियां, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद होगा फैसला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की तैयारी:जल्द हो सकती हैं नई नियुक्तियां, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद होगा फैसला

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

18 मार्च 2025 :

निकाय चुनाव में मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं चल रही है। आलाकमान के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की नई कार्यकारिणी और खाली पड़े पदों को भरने की एक्सरसाइज फिर से शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों के अलावा जिला अध्यक्षों के नामों की नई लिस्ट तैयार की जा रही है। 19 मार्च को होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष इसी हफ्ते दिल्ली जाकर आलाकमान को प्रस्ताव सौंप सकते हैं।

कांग्रेस की योजना है कि अप्रैल में होने वाले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सम्मेलन से पहले नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाए।

100 तक हो सकते हैं नए सचिव, नहीं होंगे संयुक्त महासचिव

पार्टी की कोशिश है कि अप्रैल में होने वाले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सम्मेलन से पहले कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाए। पहले जो नाम हाईकमान को भेजे गए थे, वे प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चले गए हैं, और अब नई लिस्ट तैयार की जा रही है।

इस बार करीब 10 उपाध्यक्ष, 25 महामंत्री और 100 के आसपास सचिवों की नियुक्ति संभव है। संगठनात्मक ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए इस बार संयुक्त महासचिव का पद खत्म कर, सचिवों को सीधे विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी देने की योजना है।

नेतृत्व परिवर्तन पर भी नजरें टिकी

पीसीसी में बदलाव की कवायद के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल आलाकमान इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अगर नेतृत्व परिवर्तन नहीं होता और कार्यकारिणी को मंजूरी मिल जाती है, तो मौजूदा नेतृत्व को कुछ महीनों तक राहत मिल सकती है।

यही वजह है कि संगठन अब पूरी तरह से पदाधिकारियों की नियुक्ति पर फोकस कर रहा है, ताकि संगठन की गतिविधियां सुचारु रूप से जारी रह सकें।

पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति

निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर से रिचार्ज करने की कवायद चल रही है। पार्टी नेतृत्व की रणनीति यही है कि संगठन में नई ऊर्जा भरी जाए और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए।

नई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में संगठनात्मक कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Kaika Cherbahar Wildlife Attack : कैका-चेरबहार में किसने किया गाय का शिकार? बाघ या तेंदुए की दहशत
Supreme Court Verdict India : संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत: नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर, वर्षों की कानूनी लड़ाई का हुआ अंत
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सांसद, विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली 50-50 झंडे बांटने की जिम्मेदारी
आयकर सर्वे में महावीर कोल वॉशरीज MCWPL, मधुसूदन अग्रवाल प्रोजेक्ट MAPPL पर 45 करोड़ की TAX चोरी उजागर, दोनों कंपनियों के डायरेक्टर ने tax चोरी स्वीकार की, 10 और 8.5 करोड़ advance tax जमा करने के निर्देश
Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?